रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय सेना भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू

प्रविष्टि तिथि: 14 MAY 2026 8:25PM by PIB Jaipur

भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) 01 जून से 12 जून, 2026 तक राजस्थान के ग्यारह शहरों - अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर और उदयपुर में 32 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। सम्बंधित उम्मीदवार 15 मई, 2026 से ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी ई ई) का तिथिवार कार्यक्रम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालाय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं और 8वीं पास), अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस), सैनिक तकनीकी (एनए/ एनए चिकित्सा), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (सूचना और तकनीक/ साइबर, सूचनात्मक कार्यवाही और भाषाविद) और धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी श्रेणियों के लिए प्रदर्शित किया गया हैं। 

किसी भी सहायता या प्रश्न के लिए संभावित उम्मीदवार अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें। संपर्क और पते के विवरण भारतीय सेना के ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।


(रिलीज़ आईडी: 2261204) आगंतुक पटल : 188