शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

​​​​​​​शिक्षा मंत्रालय ने युवाओं के आपसी जुड़ाव एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए युवा संगम के छठे चरण का शुभारंभ किया


युवा संगम के छठे चरण चरण में 1.26 लाख से ज्यादा लोग पंजीकरण हुए, जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करता है

युवा संगम का छठा चरण राजस्थान एवं केरल के युवा प्रतिनिधिमंडलों के अनुभवात्मक शिक्षण दौरों के साथ शुरू हुआ

प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2026 6:30PM by PIB Delhi

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने युवा संगम के छठे चरण का शुभारंभ किया, जो देश के युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं भावनात्मक एकीकरण को प्रोत्साहित करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराता है। शानदार सांस्कृतिक, शैक्षिक और अनुभवात्मक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से यह परिवर्तनकारी पहल युवाओं को भौगोलिक सीमाओं से परे जुड़ने, भारत की असाधारण विविधता का उत्सव मनाने एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत की स्थायी भावना को मजबूत करने के लिए सशक्त बनाता है।

युवा संगम के वर्तमान चरण में पूरे देश के 22 जोड़ी वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और मेज़बान संस्थानों शामिल हैं, जो बड़े पैमाने पर युवा आदान-प्रदान को सक्षम बनाते हैं और भारत की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और विकासात्मक उपलब्धियों की गहरी समझ को बढ़ावा देते हैं। इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों के साथ-साथ कैंपस के बाहर के युवाओं के लिए बाहर की यात्रा आयोजित करना है, जो प्रतिभागियों को भारत के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक जानकारी, तकनीकी प्रगति एवं विकास यात्रा का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

युवा संगम के छठे चरण के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उच्च शिक्षा संस्थानों का संयोजन

क्रम संख्या

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश (प्रेषक)

संस्थान का नाम

युग्मित राज्य / केंद्र शासित प्रदेश (प्राप्तकर्ता)

 

युग्मित संस्थान का नाम

1

आंध्र प्रदेश

आईआईटी तिरुपति

महाराष्ट्र

आईआईएसईआर पुणे

2

दिल्ली

आईआईटी दिल्ली

चंडीगढ़

आईआईटी भिलाई

3

कर्नाटक

आईआईआईटी धारवाड़

राजस्थान

एमएनआईटी जयपुर

4

पंजाब

आईआईटी रोपड़

बिहार

आईआईटी पटना

 

5

जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख

 

आईआईएम जम्मू

केरल एवं लक्षद्वीप

आईआईएम कोझिकोड

6

मेघालय

आईआईएम शिलांग

तेलंगाना

एनआईटी वारंगल

7

मध्य प्रदेश

आईआईटी इंदौर

झारखंड

आईआईटी धनबाद

8

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय

पुडुचेरी

 

एनआईटी पुडुचेरी

 

9

अरुणाचल प्रदेश

एनईआरआईएसटी

उत्तर प्रदेश

आईआईएम लखनऊ

10

हरियाणा

एनआईटी कुरुक्षेत्र

त्रिपुरा

एनआईटी अगरतला

11

गुजरात, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

आईआईएम अहमदाबाद

 

ओडिशा

 

एनआईटी राउरकेला

 

 

यह कार्यक्रम युवा संगम के पांच मूलभूत स्तंभों पर्यटन, परंपरा, विकास, प्रौद्योगिकी और पारस्परिक संपर्क पर आधारित है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिकोण एवं उद्देश्यों को भी प्रतिबिंबित करता है, जो अनुभवात्मक शिक्षा, सांस्कृतिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिकों के विकास पर बल देती है। विभिन्न क्षेत्रों की विविध परंपराओं, भाषाओं, जीवन शैलियों और ज्ञान प्रणालियों से युवाओं को परिचित कराकर, युवा संगम आपसी सम्मान को बढ़ावा देता है, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है और भारत की समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करता है।

इस पहल की निरंतरता में, युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत आगामी यात्राएं मई-जून 2026 के दौरान आयोजित की जाएंगी, जिससे पूरे देश में युवा आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती मिलेगी। छठे चरण की उद्घाटन यात्राओं के अंतर्गत, राजस्थान से कर्नाटक की यात्रा करने वाले 50 से अधिक उत्साही युवा प्रतिभागियों के पहले प्रतिनिधिमंडल को एक जीवंत समारोह के बाद जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से धारवाड़ स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के दौरे के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस यात्रा ने सांस्कृतिक अनुभव, शैक्षिक अंतरक्रिया और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच का काम किया, जिससे प्रतिभागियों को कर्नाटका की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध परंपराओं, और साझा राष्ट्रीय मूल्यों के बारे में गहरी समझ प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान, प्रतिनिधिमंडल को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का भी विशिष्ट अवसर प्राप्त हुआ, जिन्होंने एकजुट, प्रगतिशील, और समावेशी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने युवाओं के बीच सांस्कृतिक समझ, आपसी सम्मान, और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में युवा संगम जैसे पहलों के महत्व को उजागर किया।

यह यात्रा सांस्कृतिक अनुभव, अकादमिक संवाद एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक सार्थक मंच साबित हुई, जिससे प्रतिभागियों को कर्नाटक की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध परंपराओं एवं साझा राष्ट्रीय मूल्यों की गहरी समझ प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान, प्रतिनिधिमंडल को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से बातचीत करने का भी विशेष अवसर प्राप्त हुआ. जिन्होंने एकजुट, प्रगतिशील एवं समावेशी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने भारत के विभिन्न हिस्सों के युवाओं में सांस्कृतिक समझ, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में युवा संगम जैसी पहलों के महत्व को भी रेखांकित किया।

इसी दौरान, युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत केरल के प्रतिनिधिमंडल को भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया। यह यात्रा देश के दक्षिणी छोर से लेकर उत्तर में हिमालय तक फैले राष्ट्रीय एकता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू पहुंचने पर प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक अनुभव कार्यक्रम, अकादमिक आदान-प्रदान, संस्थागत दौरे और सामुदायिक सहभागिता पहलों सहित कई ज्ञानवर्धक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन अनुभवों का उद्देश्य सार्थक पारस्परिक संबंध स्थापित करना और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक विविधता और विकास परिदृश्य की उनकी समझ को समृद्ध करना था।

युवा संगम के छठे चरण को देशभर में बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 12 लाख से अधिक लोग पंजीकरण हुए हैं। यह भारत के युवाओं में सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली पहलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। विशेष रूप से, पंजीकृत प्रतिभागियों में से लगभग 95 प्रतिशत लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में युवाओं की आकांक्षाओं, ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी को उजागर करता है। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक रूप से 51.05 प्रतिशत रही है, जो इसकी समावेशी एवं सशक्तिकरणकारी प्रकृति को रेखांकित करती है और प्रगतिशील, एकजुट और सांस्कृतिक रूप से जुड़े भारत के निर्माण में युवा महिलाओं के बढ़ते नेतृत्व और योगदान को दर्शाती है। इसके अलावा, 54.7 प्रतिशत पंजीकरण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हैं जो कि राष्ट्रव्यापी जमीनी समुदायों के युवाओं के बीच कार्यक्रम की व्यापक पहुंच एवं मजबूत प्रभाव को दर्शाता है।

****

पीके/केसी/एके

 


(रिलीज़ आईडी: 2261365) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu