सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नशा मुक्ति मित्र : नशा मुक्त भारत अभियान के लिए एक क्रांतिकारी कदम


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए हर आम नागरिक का आह्वान किया

प्रविष्टि तिथि: 15 MAY 2026 5:39PM by PIB Delhi

केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने देश भर के प्रत्येक नागरिक से नशा मुक्ति मित्र बनने और नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए)’ में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। एनएमबीए ऐप 2.0 में उन्नत सुविधाओं के शुभारंभ के साथ अब नशा मुक्ति मित्र बनना हर उस आम नागरिक के लिए सरल, सुलभ और प्रभावशाली हो गया है, जो नशामुक्त भारत में अपना योगदान देना चाहता है।

नशा मुक्ति मित्रकी परिकल्पना एक शक्तिशाली नागरिक-संचालित आंदोलन के रूप में की गई है, जो नशीली दवाओं (मादक पदार्थ) के दुरुपयोग के खिलाफ इस राष्ट्रीय अभियान में एक क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा। यह आम नागरिकों को मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ जमीनी स्तर पर अपनी ऊर्जा और प्रतिबद्धता को ठोस कार्रवाई में बदलने के लिए एक व्यवस्थित मंच प्रदान करता है।

मुख्य विशेषताएं:

  • अब तक 28,000 से अधिक नशा मुक्ति मित्र पंजीकृत हो चुके हैं और जागरूकता अभियान, परामर्श सहायता, शीघ्र निदान और पुनर्वास सहायता के माध्यम से अपने समुदायों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
  • आयु, पेशे या पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना कोई भी व्यक्ति अब एनएमबीए ऐप 2.0 के माध्यम से नशा मुक्ति मित्र के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकता है।
  • सफलतापूर्वक नाम दर्ज हो जाने पर मित्रों को इस नेक कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में एक आधिकारिक मान्यता प्रमाण पत्र और प्रतिष्ठित एनएमबीए बैज प्राप्त होता है।
  • यह प्लेटफॉर्म सभी के लिए खुला है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का मानना ​​है कि आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी नशा मुक्त भारत अभियान को अभूतपूर्व गति प्रदान करेगी। मादक पदार्थों की लत व्यक्तियों, परिवारों और पूरे समुदायों को नष्ट कर देती है। नशा मुक्ति मित्र बनकर नागरिक मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने, जागरूकता फैलाने, प्रभावित परिवारों की सहायता करने और इस खतरे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच बनाने में सीधी भूमिका निभा सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा, ‘नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं – ये एक राष्ट्रीय संकल्प है। नशा मुक्ति मित्र के माध्यम से हम इस आंदोलन का लोकतंत्रीकरण कर रहे हैं। हर वो भारतीय जो बढते नशे के खतरे से आहत है, उसके पास अब कदम उठाने के लिए एक औपचारिक मंच है। हम छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, पेशेवरों, सेवानिवृत्त नागरिकों और युवाओं से एनएमबीए ऐप 2.0 डाउनलोड करने, नशा मुक्ति मित्र के रूप में पंजीकरण करने और समाज में वह बदलाव करने का आग्रह करते हैं, जिसे वे देखना चाहते हैं। साथ मिलकर हम एक अधिक स्वस्थ, मजबूत और नशा मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।”

नशा मुक्ति मित्र कैसे बनें:

  1. गूगल प्ले स्टोर से एनएमबीए ऐप 2.0’  डाउनलोड करें।
  2. ऐप पर पंजीकरण करें और नशा मुक्ति मित्र के लिए सरलता से नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. अपना डिजिटल प्रमाणपत्र और एनएमबीए बैज प्राप्त करें।
  4. अपने इलाके में जागरूकता गतिविधियों, सामुदायिक पहुंच और सहायता पहलों के माध्यम से योगदान देना शुरू करें।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग समाज के सभी वर्गों – विशेष रूप से युवाओं, शिक्षकों, नागरिक समाज संगठनों और स्थानीय नेतृत्व से आगे आने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील करता है। आपका आज का उठाया गया एक कदम कल कई जिंदगियां बचा सकता है।

आइये हाथ मिलायें. आइए हम नशा मुक्ति मित्र बनें। आइये एक नशा मुक्त भारत बनाएं।

अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक एनएमबीए वेबसाइट पर जाएं या एनएमबीए ऐप 2.0 डाउनलोड करें।

एनएमबीए ऐप:

https://play.google.com/store/search?q=nasha+mukt+bharat+abhiyan&c=apps&hl=en

https://www.instagram.com/nashamuktbharatabhiyaan/

https://x.com/NMBA_MSJE

https://www.facebook.com/NMBA.MSJE

https://www.youtube.com/@nashamuktbharatabhiyaan4550

https://www.whatsapp.com/channel/0029Vb6s9tg1SWst8ZSHXa1f

***

पीके/केसी/आईएम/जीआरएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2261559) आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil