महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र धार में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “स्वच्छता एक्शन प्लान” कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित किया

प्रविष्टि तिथि: 14 MAY 2026 5:30PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने संसदीय क्षेत्र धार में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीयस्वच्छता एक्शन प्लानकार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर कहा, “आज संसदीय क्षेत्र धार में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीयस्वच्छता एक्शन प्लानकार्यशाला के समापन समारोह में  सहभागिता कर छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकगणों एवं युवा साथियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति युवाओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला है और स्वच्छ, जागरूक एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में उनकी सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

साथ ही उपस्थित गणमान्यजनों एवं नागरिकों से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी के ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के आव्हान को जनआंदोलन बनाने हेतु अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण एवं जनजागरूकता से ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। राष्ट्र प्रथम

****

SS


(रिलीज़ आईडी: 2261675) आगंतुक पटल : 17