उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण गृह (एनआर) अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ किया जिससे भारत के विनिर्माण और गुणवत्ता अवसंरचना को मजबूती मिलेगी
विश्वसनीय, किफायती और उच्च परिशुद्धता वाले फुटवियर परीक्षण सेवाओं के साथ एमएसएमई, निर्यातकों और निर्माताओं की सहायता करने के लिए उन्नत सुविधा
प्रविष्टि तिथि:
17 MAY 2026 1:09PM by PIB Delhi
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के अंतर्गत गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र (एनटीएच), उत्तरी क्षेत्र ने एक अत्याधुनिक जूता परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की है, जिससे देश भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), निर्माताओं, निर्यातकों, उपभोक्ताओं और नियामक प्राधिकरणों के लिए व्यापक, विश्वसनीय और उच्च परिशुद्धता वाली जूता परीक्षण सेवाएं प्रदान करने की इसकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
इस अत्याधुनिक सुविधा की स्थापना तेजी से बढ़ते जूता क्षेत्र के लिए भारत के गुणवत्ता आश्वासन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भारत की विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।
जूते-चप्पल रोजमर्रा की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा है, और उपभोक्ता लगातार ऐसे उत्पादों की अपेक्षा करते हैं जो मजबूत, आरामदायक, सुरक्षित हों और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तथा विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुकूल हों। ऐसी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कठोर परीक्षण और मूल्यांकन की आवश्यकता होती है ताकि फिसलने से बचाए, टिकाऊपन, सामग्री की मजबूती और हानिकारक रसायनों और रंगों का प्रयोग न किया हो जैसे मापदंडों की पुष्टि की जा सके।
एनटीएच गाजियाबाद की उन्नत जूता परीक्षण प्रयोगशाला आधुनिक परीक्षण उपकरणों और उन्नत अवसंरचना से सुसज्जित है, जो प्रासंगिक भारतीय मानकों (आईएस) के अनुसार विभिन्न प्रकार के फुटवियर उत्पादों का मूल्यांकन करने में सक्षम है। यह प्रयोगशाला फुटवियर की विभिन्न श्रेणियों के लिए गुणवत्ता परीक्षण करने में सक्षम है, जो इस प्रकार सम्मिलित हैं:
• सुरक्षा और औद्योगिक जूते
• स्कूल और चमड़े के जूते
• पीवीसी जूते
• सैंडल और चप्पल
• बच्चों के जूते
• खेल के जूते
• औद्योगिक एवं जोखिमपूर्ण कार्य वातावरण के लिए विशेष सुरक्षात्मक जूते
प्रयोगशाला सुरक्षा, टिकाऊपन, आराम और कार्यक्षमता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रदर्शन और गुणवत्ता परीक्षण करेगी। इस सुविधा को तुलनात्मक रूप से किफायती शुल्कों पर सटीक, विश्वसनीय और समय पर परीक्षण सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे गुणवत्ता मूल्यांकन अधिक सुलभ हो जाता है, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम और छोटे पैमाने के निर्माताओं के लिए।
दिल्ली-एनसीआर, कानपुर और आगरा जैसे प्रमुख जूता निर्माण केंद्रों के निकट गाजियाबाद में रणनीतिक रूप से स्थित यह प्रयोगशाला नमूनों की तेजी से जांच करने, रसद लागत को कम करने और उत्तरी भारत में जूता उद्योग के लिए पहुंच को आसान बनाने में सहायक होगी।
जूता परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना भारत के बढ़ते जूता निर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने और राष्ट्रीय गुणवत्ता अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल है। यह सुविधा निर्माताओं को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में सहायता करेगी, जिससे उत्पाद की विश्वसनीयता, उपभोक्ता सुरक्षा, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार में स्वीकार्यता में वृद्धि होगी।
यह प्रयोगशाला कड़े घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुपालन में सहायता प्रदान करके भारतीय जूता उत्पादों की गुणवत्ता अनुपालन को सुगम बनाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस सुविधा की प्रमुख विशेषताएं
• गाजियाबाद के एनटीएच (एनआर) में अत्याधुनिक फुटवियर परीक्षण अवसंरचना स्थापित की गई है। • फुटवियर की कई श्रेणियों के लिए व्यापक परीक्षण क्षमताएं उपलब्ध हैं। • प्रासंगिक भारतीय मानकों (आईएस) के अनुसार परीक्षण किया जाता है।
• सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, निर्यातकों, निर्माताओं और नियामक एजेंसियों के लिए समर्थन • प्रमुख जूता निर्माण केंद्रों के निकट होने के कारण त्वरित परिणाम • उद्योग के हितधारकों के लिए किफायती और सुलभ परीक्षण सेवाएं • गुणवत्ता अनुपालन और निर्यात तत्परता के लिए बेहतर समर्थन
• भारत के राष्ट्रीय गुणवत्ता अवसंरचना को सुदृढ़ करने में योगदान
परीक्षण और प्रमाणन बुनियादी ढांचे को मजबूत करके, इस पहल से उपभोक्ता विश्वास बढ़ाने, उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार करने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने के भारत के दृष्टिकोण को समर्थन देने में योगदान मिलने की उम्मीद है।
यह पहल ‘‘विकसित भारत’’ की परिकल्पना और ‘‘मेक इन इंडिया’’ मिशन के उद्देश्यों के साथ निकटता से जुड़ी हुई है, जो विनिर्माण प्रतिस्पर्धा को मजबूत करके, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर और भारतीय जूता उद्योग के लिए एक मजबूत गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली को विकसित करके ऐसा करती है।
एनटीएच (एनआर), गाजियाबाद जूता परीक्षण प्रयोगशाला में उन्नत जूता परीक्षण उपकरणों की झलकियां


बैली वाटर पेनिट्रेशन टेस्टर, बाटा बेल्ट फ्लेक्स टेस्टर

***
पीके/केसी/केएल/वीके
(रिलीज़ आईडी: 2261976)
आगंतुक पटल : 110