सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
एमएसएमई मंत्रालय की टीम (टीईएएम) पहल डिजिटल वाणिज्य सशक्तिकरण के माध्यम से देशभर के छोटे व्यवसायों को बना रही है सक्षम
जम्मू-कश्मीर से मणिपुर तक दूरस्थ क्षेत्रों के उद्यम ओएनडीसी- सक्षम सहायता इकोसिस्टम के माध्यम से बाजार पहुंच का विस्तार कर रहे हैं
प्रविष्टि तिथि:
19 MAY 2026 7:05PM by PIB Delhi
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) देश के सबसे छोटे व्यवसायों के डिजिटल रूपांतरण को ‘ट्रेड इनेबलमेंट एंड एक्सेस टू मार्केट (टीईएएम) पहल’ के माध्यम से गति प्रदान कर रहा है। यह पहल विश्व बैंक समर्थित ‘रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) कार्यक्रम’ के तहत एक परिवर्तनकारी उप-योजना है।
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही टीम (टीईएएम) पहल का उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसई) को संपूर्ण ई-कॉमर्स सहायता प्रदान करना है, जिससे वे ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के माध्यम से डिजिटल वाणिज्य इकोसिस्टम में प्रभावी ढंग से भाग ले सकें।
इस पहल का उद्देश्य कारीगरों, घर-आधारित उद्यमियों, स्थानीय निर्माताओं और छोटे खुदरा विक्रेताओं को ई-कॉमर्स में भागीदारी के हर चरण में संरचित संस्थागत सहायता प्रदान करके सशक्त बनाना है, जिसमें ऑनबोर्डिंग, कैटलॉगिंग, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और ग्राहक प्रबंधन शामिल हैं।
सफलता की कहानियां टीम के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाती हैं: उधमपुर की पहाड़ियों से लेकर देशभर के घरों तक
जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के पचारी गांव में स्थित बाबा संकरी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), जो प्रीमियम अखरोट के उत्पादन में विशेषज्ञता रखता है, भौगोलिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में टीम पहल के प्रभाव का एक उल्लेखनीय उदाहरण बनकर उभरा है।

इस पहल के तहत शामिल होने से पहले भौगोलिक अलगाव और खरीदारों से सीधे संपर्क की कमी के कारण एफपीओ की बाजार पहुंच सीमित थी। टीम के तहत शामिल होने के दो महीने के भीतर ही एफपीओ ने अपने व्यापारिक विस्तार और बिक्री प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया।
इस किसान संगठन (एफपीओ) ने पूरे भारत से ग्राहकों के 100 से अधिक ऑर्डर सफलतापूर्वक पूरे किए, जिससे इसके उत्पाद देशभर के घरों तक पहुंच सके। इस पहल के तहत डिजिटल भुगतान को एकीकृत करने से समय पर भुगतान सुनिश्चित हुआ और ग्रामीण उत्पादकों को होने वाली भुगतान में देरी कम हुई। एफपीओ से जुड़े किसानों को बाजार में बेहतर उपस्थिति और आय के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं।
बाबा संकरी एफपीओ की सफलता यह दर्शाती है कि कैसे डिजिटल वाणिज्य भौगोलिक बाधाओं को दूर कर सकता है और ग्रामीण उद्यमों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा कर सकता है।
‘कांगलेई फूड्स’ उत्तर-पूर्व में अवसरों के द्वार खोले
मणिपुर के बिष्णुपुर स्थित ‘कांगलेई फूड्स’, जिसका नेतृत्व श्री कोइजाम सनाहल कर रहे है, टीम पहल द्वारा भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमों को मिल रहे समर्थन का एक अन्य उदाहरण है।
टीम के लॉजिस्टिक्स सपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स (एलएसपी) के माध्यम से समन्वित डोरस्टेप शिपमेंट पिकअप सेवाओं का लाभ उठाकर कांगलेई फूड्स ने उत्तर पूर्व से परे अपने ग्राहक आधार का विस्तार किया है और अब कई राज्यों से नियमित मासिक ऑर्डर प्राप्त कर रहा है।
इस पहल के तहत ऑर्डर जुटाने और लॉजिस्टिक्स संबंधी सहायता प्रदान करने के कारण इस उद्यम ने भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ मणिपुर के दूरदराज के क्षेत्रों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करते हुए लगातार आय वृद्धि दर्ज की है।

टीम पहल के अंतर्गत व्यापक सहायता
टीम पहल का उद्देश्य एमएसई को डिजिटल वाणिज्य में भागीदारी के हर चरण में सहायता प्रदान करना है:

ओएनडीसी के अंतरसंचालनीय डिजिटल वाणिज्य संरचना के माध्यम से प्रवेश बाधाओं को कम करके और कमीशन लागत को घटाकर टीम पहल से भारत भर में छोटे व्यवसायों के लिए डिजिटल रूप से समावेशी विकास को आगे बढ़ाने और बाजार पहुंच का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।
टीम पहल के बारे में अधिक जानकारी के लिए team.msme.gov.in पर जाएं।
टीईएएम पहल पोर्टल

****
पीके/केसी/आईएम/केएस
(रिलीज़ आईडी: 2262983)
आगंतुक पटल : 83