भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लेनेक्सिस फूडवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (एलएफपीएल), आयुष अग्रवाल ट्रस्ट (एएटी), इंस्पायरा फूडवर्क्स (आईएफपीएल), आयुष मधुसूदन अग्रवाल (एएमए) और इंस्पायरा एग्रो ट्रेडिंग एलएलसी (आईएटीएल) द्वारा रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया लिमिटेड (टारगेट कंपनी) की एक निश्चित हिस्सेदारी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
20 MAY 2026 7:44PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा लेनेक्सिस फूडवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (एलएफपीएल), आयुष अग्रवाल ट्रस्ट (एएटी), इंस्पायरा फूडवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (आईएफपीएल), आयुष मधुसूदन अग्रवाल (एएमए) तथा इंस्पायरा एग्रो ट्रेडिंग एलएलसी (आईएटीएल) द्वारा रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया लिमिटेड (टारगेट कंपनी) की एक निश्चित हिस्सेदारी के अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।
प्रस्तावित संयोजन के तहत इक्विटी सब्सक्रिप्शन, वारंट सब्सक्रिप्शन, इक्विटी खरीद और एक ओपन ऑफर से जुड़े विभिन्न चरणों के माध्यम से एलएफपीएल, एएटी, आईएफपीएल, एएमए और आईएटीएल द्वारा टारगेट कंपनी की एक निश्चित हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाना शामिल है।
एलएफपीएल क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) व्यवसाय से जुड़ी हुई है और पूरे भारत में 'चाइनीज वॉक', 'द मोमो को' तथा 'बिग बाउल को' ब्रांड के तहत रेस्टोरेंट का संचालन करती है।
एएटी भारतीय ट्रस्ट अधिनियम, 1882 के प्रावधानों के अनुसार एक ट्रस्ट डीड के तहत स्थापित एक विवेकाधीन निजी ट्रस्ट है। एएटी, एएमए और उनके परिवार के लिए प्राथमिक निवेश माध्यम है, जिसका प्रबंधन और संचालन एएमए द्वारा इसके एकमात्र ट्रस्टी के रूप में किया जाता है।
आईएफपीएल को एक रणनीतिक निवेश और परिचालन माध्यम के रूप में कार्य करने के लिए प्रस्तावित किया गया है, जो एलएफपीएल के मौजूदा क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) व्यवसाय के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगा।
एएमए एक व्यक्तिगत उद्यमी हैं जो प्रीमियम रियल एस्टेट, क्यूएसआर चेन, फार्मास्यूटिकल्स, लक्ज़री होम प्रोडक्ट्स तथा स्वच्छ ऊर्जा सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
आईएटीएल संयुक्त अरब अमीरात में इलायची के व्यापार के व्यवसाय में कार्यरत है।
टारगेट कंपनी, बर्गर किंग ब्रांड की राष्ट्रीय मास्टर फ्रेंचाइजी है और इसके पास पूरे भारत में 'बर्गर किंग' रेस्टोरेंट विकसित करने, संचालित करने तथा फ्रेंचाइजी देने के विशेष अधिकार हैं।
इस संबंध में आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
***
पीके/केसी/डीवी/ डीए
(रिलीज़ आईडी: 2263457)
आगंतुक पटल : 82