गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

25 मई 2026 को एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी आयोजित होगी

प्रविष्टि तिथि: 21 MAY 2026 2:56PM by PIB Lucknow

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कस्टोडियन ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी फॉर इंडिया (CEPI) द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित शत्रु संपत्तियों की ई-नीलामी 25 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी ऑनलाइन माध्यम से MSTC ई-ऑक्शन पोर्टल के जरिए संपन्न होगी।

ई-नीलामी में जनपद – लखनऊ(01),  पीलीभीत(03), एटा(06),  अयोध्या(03), मुज़फ्फरनगर(02), बाँदा(02), सुल्तानपुर(01), बिजनोर(10), बाराबंकी(01), कौशाम्बी(22) तथा मुरादाबाद(04)  में स्थित संपत्तियां शामिल हैं। यह नीलामी Enemy Property Act, 1968 तथा वर्ष 2017 के संशोधनों के अंतर्गत की जा रही है, जिसके तहत केंद्र सरकार की पूर्व स्वीकृति से शत्रु संपत्तियों के निस्तारण का प्रावधान है।

ई-नीलामी को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान करने के उद्देश्य से संबंधित पर्यवेक्षकों द्वारा सभी संबंधित जनपदों में विशेष प्रचार शिविर आयोजित किए गए। टीम द्वारा सभी संपत्तियों के स्थलों का भ्रमण किया गया तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक एवं संवाद स्थापित कर प्रस्तावित नीलामी के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक समन्वय किया गया।

प्रस्तावित ई-नीलामी के क्रम में 25 मई 2026 को आयोजित होने वाली प्रक्रिया के लिए एक उद्घाटन समारोह का आयोजन CEPI शाखा कार्यालय, केंद्रीय भवन अलीगंज में किया गया। इस अवसर पर श्री दिलीप कुमार शुक्ल, आई.आई.एस, निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ, उ०प्र० द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा नीलामी प्रक्रिया को अधिकाधिक प्रचार-प्रसार दिलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में अभिरक्षक शत्रु संपत्ति कार्यालय, लखनऊ के श्री राजेंद्र कुमार, उपसचिव ने जनता से आह्वाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में नीलामी प्रक्रिया में भाग लें जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भारत सरकार को राजस्व का फायदा हो | इसके अलावा उपसचिव महोदय ने बताया कि अभी तक लगभग 300 शत्रु संपत्तियां उत्तर प्रदेश की नीलाम हुई है जिससे भारत सरकार को लगभग 150 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है |

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं संबंधित प्रतिनिधियों से अपील की गई कि शत्रु संपत्तियों के मौद्रीकरण की इस प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर सूचना का प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिकाधिक प्रतिभागियों की सहभागिता प्राप्त हो सके तथा प्रक्रिया को भव्य सफलता मिल सके।

इच्छुक बोलीदाता एमएसटीसी पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी, संपत्तियों का विवरण, आरक्षित मूल्य, ईएमडी तथा अन्य दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के अंत में श्री अनुराग सक्सेना, इंस्पेक्टर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया |




*****


(रिलीज़ आईडी: 2263684) आगंतुक पटल : 17