पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन के आयोजन की घोषणा जल्द की जाएगी
प्रविष्टि तिथि:
21 MAY 2026 10:38PM by PIB Delhi
1 जून, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने पहले अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन के आयोजन की नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस चतुर्थ) के साथ होना है। गौरतलब है कि कई अफ्रीकी देश बिग कैट की देखभाल और संरक्षण करने के साथ-साथ पारिस्थितिक स्थिरता और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में वैश्विक प्रयासों में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।
अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के साथ परामर्श के बाद चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को बाद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया है कि अफ्रीकी देशों सहित इसमें शामिल सभी देशों की व्यापक और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, पहला आईबीसीए शिखर सम्मेलन भी बाद में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागी देशों और हितधारकों के साथ परामर्श के बाद शिखर सम्मेलन की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।
भारत जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास के साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी भागीदारों के साथ संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
***
पीके/केसी/एसएस/एचबी
(रिलीज़ आईडी: 2263980)
आगंतुक पटल : 220