प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पद्म पुरस्कार समारोह की झलकियां साझा कीं 

प्रविष्टि तिथि: 25 MAY 2026 11:19PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पद्म पुरस्कार समारोह की झलकियां साझा कीं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उल्लेख किया कि यह समारोह गर्व, कृतज्ञता और प्रेरणा से भरा था, क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को समाज और राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की शक्ति ऐसे असाधारण व्यक्तियों में निहित है, जिनका कार्य हमारी सामूहिक यात्रा को समृद्ध बनाता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट्स की एक श्रृंखला में लिखा:

"आज पद्म पुरस्कार समारोह में शामिल हुआ। यह समारोह गर्व, कृतज्ञता और प्रेरणा से भरा था, क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को समाज और हमारे राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। @PadmaAwards"

 

 

"भारत की शक्ति ऐसे असाधारण व्यक्तियों में निहित है जिनका कार्य हमारी सामूहिक यात्रा को समृद्ध बनाता है। यहां पद्म समारोह की कुछ और झलकियां प्रस्तुत हैं।@PadmaAwards"

 

 

"प्रत्येक पद्म पुरस्कार विजेता की जीवन यात्रा प्रेरणादायक रही है। पद्म पुरस्कारों का आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज उनके कुछ शानदार प्रयासों पर प्रकाश डालता है। इसे अवश्य देखें।

instagram.com/padmaawards/"

 

 

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2265251) आगंतुक पटल : 544
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Assamese , Punjabi , Gujarati , Telugu , Malayalam