प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने वीर सावरकर की जयंती पर उनका स्मरण किया
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम् भी साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
28 MAY 2026 9:52AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीर सावरकर की जयंती पर उनका स्मरण किया और उनके साहस, देशभक्ति और सामाजिक सुधार में उनके योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी और प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक अपने साहस, बुद्धि और देशभक्ति की भावना से देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।
“अनन्तोद्भूतभूतौघसकुले भूतलेऽखिले।”
शस्त्रे शास्त्रे त्रिचतुरश्चतुरा यदि मदृषाः।। ”
सुभाषितम् यह बताता है कि इस संसार में बहुत से लोग ज्ञान या बल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वास्तव में दुर्लभ वे शांत और महान व्यक्तित्व हैं जिनमें बुद्धि और वीरता दोनों होती हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“वीर सावरकर की जयंती पर उनका स्मरण करता हूं। उनका साहस और देशभक्ति सदैव लोगों को प्रेरित करती रहेगी। उनकी बुद्धिमत्ता और सामाजिक सुधार पर उनका बल भी सराहनीय है।”
“महान क्रांतिकारी और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक वीर सावरकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन! वीरता और बौद्धिकता से भरा उनका व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
अनन्तोद्भूतभूतौघसङ्कुले भूतलेऽखिले।
शस्त्रे शास्त्रे त्रिचतुराश्चतुरा यदि मादृशाः।।”
***
पीके/केसी/एसकेजे/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2266172)
आगंतुक पटल : 171
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Assamese
,
Bengali
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam