राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ओडिशा के कालाहांडी जिले के गौड़ा कारलाखुंटा गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैसे से छह लोगों की मौत और एक अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है


खबरों के अनुसार 10 फुट गहरे टैंक में गलती से गिरे एक राजमिस्त्री को बचाने की कोशिश में पीड़ित दम घुटने से मर गए

आयोग ने ओडिशा के मुख्य सचिव और कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

रिपोर्ट में जांच की स्थिति, घायल मजदूर की सेहत और पीड़ितों को मुआवजे का विवरण शामिल होना चाहिए

प्रविष्टि तिथि: 29 MAY 2026 5:59PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ओडिशा के कालाहांडी जिले के गौड़ा कारलाखुंटा गांव में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के कारण छह लोगों की मौत और एक अन्य के घायल होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार 26 मई 2026 को 10 फुट गहरे टैंक में गलती से गिरे एक राजमिस्त्री को बचाने की कोशिश मजदूर, घर के मालिक और उनके बेटे दम घुटने से मर गए। वे टैंक की सामग्री हटा रहे थे।

आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा उठाता है। इसलिए आयोग ने ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव और कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रिपोर्ट में जांच की स्थिति, घायल मजदूर की स्थिति और पीड़ितों को मुआवजे के वितरण से संबंधित जानकारी शामिल होने की उम्मीद है।

*****

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2266751) आगंतुक पटल : 151
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Odia