प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं
प्रविष्टि तिथि:
01 JUN 2026 12:21PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूरे होने पर देश भर में रेहडी पटरी के जीवन को बदलने में इसकी भूमिका का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण पर आधारित पीएम स्वनिधि योजना ने अनगिनत रेहडी पटरी वालो के लिए गारंटी मुक्त ऋण, वित्तीय समावेशन और विकास के नए अवसर सुनिश्चित किए हैं।
प्रधानमंत्री ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए, उनके दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के प्रयास देश की अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत बना रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
आज हम #6YearsofPMSVANidhi योजना का जश्न मना रहे हैं। इस योजना से अनगिनत रेहडी पटरी वालो के जीवन में बदलाव आया है। इस योजना ने बिना किसी गारंटी के ऋण, वित्तीय समावेशन और विकास के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। यह योजना विश्वास, सम्मान और सशक्तिकरण पर आधारित है। अपनी दृढ़ता और उद्यमशीलता से देश की अर्थव्यवस्था को लगातार मजबूत बनाने वाले सभी लाभार्थियों को मेरी शुभकामनाएं।
****
पीके/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2267469)
आगंतुक पटल : 242
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam