सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमएसएमई सहयोग पर भारत-दक्षिण अफ्रीका बैठक 1 जून को नई दिल्ली में आयोजित

प्रविष्टि तिथि: 01 JUN 2026 10:08PM by PIB Delhi

1 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-III में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के एमएसएमई मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने की। बैठक में दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की लघु व्यवसाय विकास मंत्री सुश्री स्टेला टेम्बिसा न्दाबेनी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग एवं साझेदारी को सुदृढ़ करने के अवसरों का पता लगाना था। इस दौरान आर्थिक विकास, रोजगार सृजन तथा समावेशी विकास में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

दोनों पक्षों ने सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की, जिनमें वित्त तक पहुंच को बेहतर बनाना, उद्यमों के औपचारिकीकरण को बढ़ावा देना, डिजिटलीकरण में तेजी लाना तथा एमएसएमई विकास के लिए उद्यमिता और कौशल विकास को सुदृढ़ करना शामिल है। यह बैठक भारत और दक्षिण अफ्रीका की द्विपक्षीय सहभागिता को और गहरा करने तथा दोनों देशों में एमएसएमई के विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

***

पीके/केसी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2267771) आगंतुक पटल : 289
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English