महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026


नामांकन केवल आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल: https://awards.gov.in पर ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं

पीएमआरबीपी 2026 पोर्टल पृष्ठ पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए पंजीकरण और नामांकन प्रक्रिया का विस्तृत चरण-दर-चरण निर्देश उपलब्ध

प्रविष्टि तिथि: 02 JUN 2026 3:51PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किये हैं। विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले बच्चों को राष्ट्रपति द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाता है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

नामांकन केवल आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल: https://awards.gov.in पर ऑनलाइन जमा किये जा सकते हैं।

5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे (31 जुलाई, 2026 तक) इसके पात्र हैं। नामांकन कोई भी व्यक्ति संस्था या बच्चे स्वयं कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है:

  • वीरता
  • सामाजिक सेवा
  • पर्यावरण
  • खेल
  • कला और संस्कृति
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी

आवेदन के लिए, https://awards.gov.in पर पंजीकरण या लॉग इन करें और आवेदक का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड संख्या, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि आवश्यक जानकारी भरें। चल रहे नामांकन संवर्ग में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 चुनें, नामांकन/अभी आवेदन करें पर क्लिक करें और संबंधित पुरस्कार श्रेणी का चयन करें। यह बताएं कि नामांकन स्वयं के लिए है या किसी अन्य बच्चे के लिए।

आवेदन पत्र में नामांकित बच्चे का विवरण, उपलब्धि और उसके प्रभाव के बारे में एक लेख (अधिकतम 1000 शब्द), सहायक दस्तावेज और हाल की एक तस्वीर (jpg/jpeg/png) की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 पोर्टल पेज पर नोटिफिकेशन टैब के अंतर्गत पीएमआरबीपी के लिए पंजीकरण और नामांकन प्रक्रिया दस्तावेज़ में विस्तृत चरण-दर-चरण निर्देश दिये गये हैं।

आवेदन को ड्राफ्ट के रूप में सेव कर अंतिम सबमिशन से पहले इसमें सुधार किया जा सकता है। सबमिट करने के बाद, रिकॉर्ड के लिए एक डाउनलोड प्रति तैयार हो जाती है।

यह पुरस्कार जीवन भर का सम्मान है जो युवा प्रतिभावानों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। विस्तृत दिशा-निर्देश और पिछले विजेताओं की जानकारी के लिए निम्न उल्लेखित पोर्टल देखें:

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सभी अभिभावकों, शिक्षकों, संगठनों और नागरिकों से आग्रह करता है कि वे योग्य बच्चों को इस सम्मान के लिए आवेदन करने या नामांकित होने में सहायता करें।

संबंधित पीआईबी विज्ञप्ति का लिंक नीचे देखा जा सकता है:

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2255800®=3&lang=2

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2268041) आगंतुक पटल : 185
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam