सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कैबिनेट ने बिहार में बीओटी (टोल) मोड पर एनएच-31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड (143.529 किमी) को 3936.05 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड करने की मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 03 JUN 2026 3:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने आज बिहार में एनएच-31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड (143.529 किलोमीटर) को बीओटी (टोल) मोड पर 3936.05 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन मानक में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है।

बिहार में एनएच-31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड के प्रस्तावित उन्नयन से खगड़िया, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिलों के शहरी क्षेत्रों में विद्यमान गंभीर भौगोलिक खामियों, तीखे मोड़ों और भीड़भाड़ की समस्या का समाधान होगा। इस परियोजना के अंतर्गत पूर्णिया शहर के लिए 6.729 किलोमीटर लंबा एक विस्तारित ग्रीनफील्ड बाईपास विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से औसत यात्रा गति बढ़ेगी, यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम होगा और सड़क सुरक्षा, ईंधन दक्षता और वाहन परिचालन लागत में सुधार होगा। इससे क्षेत्रीय आवागमन और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह परियोजना पूरे बिहार में प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स नोड को निर्बाध रूप से जोड़ती है। इसके अतिरिक्त, उन्नत कॉरिडोर 5 पीएम गति-शक्ति आर्थिक केंद्रों (1 टैक्सटाइल क्लस्टर, 2 मेगा फूड पार्क, 2 मत्स्य और समुद्री खाद्य पार्क) और 11 लॉजिस्टिक्स केंद्रों (4 प्रमुख रेलवे स्टेशन, 1 हवाई अड्डा, 4 राष्ट्रीय राजमार्ग, 2 राष्ट्रीय राजमार्ग) से जुड़कर बहु-मोडल एकीकरण को बढ़ावा देगा, जिससे पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी।

कॉरिडोर का नक्शा:

 

परिशिष्ट - I: परियोजना विवरण

विशेषता

विवरण

परियोजना का नाम

बिहार राज्य में एनएच-31 और एनएच-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड (143.529 किमी) को बीओटी (टोल) मोड पर चार लेन मानक में अपग्रेड करना।

गलियारा

पटना- पूर्णिया

लंबाई (किमी)

143.529

कुल सिविल लागत (करोड़ रुपये में)

2467.77

भूमि अधिग्रहण लागत (रुपये करोड़ में)

290.16

कुल पूंजी लागत (करोड़ रुपये में)

3936.05

मोड

बीओटी (टोल)

बाइपास

6.729 किलोमीटर लंबाई का ग्रीनफील्ड पूर्णिया बाईपास

जुड़ी प्रमुख सड़कें

राष्ट्रीय राजमार्ग – एनएच-27, एनएच-13, एनएच-131ए और एनएच-231

राज्य राजमार्ग – एसएच-95 और एसएच -77

जुड़े आर्थिक/सामाजिक/परिवहन नोड

हवाई अड्डा: पूर्णिया

रेलवे स्टेशन: खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया

आर्थिक नोड : 1 टैक्सटाइल क्लस्टर, 2 मेगा फूड पार्क, 2 मत्स्य पालन समुद्री खाद्य पार्क

जुड़े प्रमुख शहर/कस्बे

खगड़िया,भागलपुर,कटिहार,पूर्णिया

रोजगार सृजन क्षमता

32.59 लाख व्यक्ति-दिवस (प्रत्यक्ष) और 40.55 लाख व्यक्ति-दिवस (अप्रत्यक्ष)

***

पीके/केसी/एसकेजे/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2268427) आगंतुक पटल : 114
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Tamil