कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ई-गवर्नेंस 2026 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों की 7 श्रेणियों में 17 परियोजनाओं/पहलों का चयन किया गया है


ई-गवर्नेंस में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए 10 स्वर्ण पुरस्कार, 6 रजत पुरस्कार और 1 जूरी पुरस्कार प्रदान किए गए

प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 2:18PM by PIB Delhi

ई-गवर्नेंस पहलों के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता को मान्यता और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (एनएईजी) प्रदान किए जाते हैं। 29वें एनएईजी 2026 की सात श्रेणियां में पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें डिजिटलीकरण के माध्यम से जमीनी स्तर पर सेवा वितरण को गहरा और व्यापक बनाने के लिए दिए गए पुरस्कारों को मान्यता देने वाले ग्राम पंचायत श्रेणी भी शामिल है।

2. एनएईजी 2026 के 10 स्वर्ण पुरस्कार विजेताओं और 6 रजत पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:

क्रमांक

परियोजना का नाम

संगठन का नाम

1.

एग्री स्टैक

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

2.

ई-जागृति

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय

3.

महाकुंभ 2025

प्रयागराज मेला प्राधिकरण,

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

4.

त्वरित, सुरक्षित और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ब्लड बैग ट्रेसिबिलिटी (डिजिटल प्रणाली जो रक्त दान से लेकर मरीज को चढ़ाए जाने तक ब्लड बैग की प्रणाली।) और नागरिक संपर्क पोर्टल

केरल विकास और नवाचार रणनीतिक परिषद

(के-डिस्क)

5.

ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा में एआई-सक्षम नैदानिक ​​निर्णय सहायता प्रणाली

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

6.

जिला न्यायालय केस प्रबंधन प्रणाली (डीसीएमएस)

केरल उच्च न्यायालय

7.

मानसिक और मादक द्रव्यों के सेवन सम्बंधी विकारों की स्क्रीनिंग और प्रबंधन को अन्य गैर-संक्रामक रोगों के साथ एकीकृत करने पर आईसीएमआर का बहुराज्यीय कार्यान्वयन अनुसंधान अध्ययन (आईसीएमआर-एमआईएनडीएस)

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)

8.

खतरे की जानकारी देने और डीएनएस फ़िल्टरिंग सेवा के लिए सुरक्षा उत्पाद

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र-आईएसआरओ, अहमदाबाद

9.

ई नगर पालिका में साइबर सुरक्षा की व्यवस्था

शहरी विकास एवं आवास विभाग, मध्य प्रदेश

10.

एक सुदृढ़ डिजिटल बैंकिंग इको-सिस्टम के लिए एकीकृत साइबर सुरक्षा ढांचा

बैंक ऑफ बड़ौदा

11.

ई-आरोग्य धामनी - ई-गवर्नेंस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तन

स्वास्थ्य विभाग

जिला परिषद, नंदुरबार,

महाराष्ट्र

12.

पुणे 360

पुणे नगर आयोग, महाराष्ट्र

13.

काडेपुर ग्राम पंचायत

सांगली जिला, महाराष्ट्र

14.

बिजय नगर ग्राम पंचायत

पश्चिम त्रिपुरा जिला, त्रिपुरा

15.

त्रिनेत्र - महाकालेश्वर मंदिर सहित महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र (एमआरआईडीए) के लिए एआई आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली

महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट, सम्राट विक्रमादित्य प्रशस्ति संकुल भवन, उज्जैन

16.

पंचायत उन्नति सूचकांक - विकसित भारत के लिए डेटा संचालित शासन

पंचायती राज मंत्रालय

 

3. एनएईजी 2026 का जूरी पुरस्कार निम्नलिखित है:

क्रमांक

परियोजना का नाम

संगठन का नाम

1

सीओआरएस नेटवर्क के माध्यम से वास्तविक समय में सटीक स्थिति निर्धारण सेवाएं

सर्वे ऑफ इंडिया

4. एनएईजी 2026 के लिए सात श्रेणियां:

  • डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग द्वारा सरकारी प्रक्रिया पुनर्गठन,
  • नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए एआई और अन्य नई युग की प्रौद्योगिकियों के उपयोग द्वारा नवाचार
  • साइबर सुरक्षा में सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस तौर-तरीके/नवाचार
  • ई-गवर्नेंस में जिला स्तरीय पहल,
  • सेवा वितरण को गहरा/विस्तारित करने के लिए ग्राम पंचायतों या समकक्ष पारंपरिक स्थानीय निकायों द्वारा जमीनी स्तर की पहल
  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/जिलों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और मिशन-मोड ई-गवर्नेंस परियोजनाओं का दोहराव और विस्तार
  • केंद्रीय मंत्रालयों/राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा डिजिटल प्लेटफार्मों में डेटा एनालिटिक्स के उपयोग द्वारा डिजिटल परिवर्तन।

5. एनएईजी पुरस्कार, 2026 में निम्नलिखित शामिल हैं:

(i) ट्रॉफी,

(ii) प्रमाण पत्र

(iii) स्वर्ण पुरस्कार विजेताओं के लिए 10 लाख रुपये

इसके साथ ही रजत पुरस्कार विजेताओं के लिए 5 लाख रुपये का प्रोत्साहन केंद्रीय मंत्रालय/विभाग/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश/जिला/संगठन/ग्राम पंचायत को सार्वजनिक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में परियोजना/कार्यक्रम के कार्यान्वयन या संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदान किया जाएगा।

6. पुरस्कार समारोह का आयोजन राजस्थान के जयपुर में ई-गवर्नेंस पर 29 वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान किया जाएगा।

 

***

पीके/केसी/वीके/एसके
 


(रिलीज़ आईडी: 2268970) आगंतुक पटल : 455
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Bengali , Bengali-TR , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Telugu