प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 04 JUN 2026 10:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन पर आज गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कश्यप भारत के सबसे प्रमुख संवैधानिक विशेषज्ञों में से एक थे, जिनका संसदीय और संवैधानिक विमर्श में योगदान हमारे समाज को समृद्ध बनाने वाला रहा है। श्री मोदी ने कहा कि उनके लेखन और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और मित्रों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

लोकसभा के पूर्व महासचिव के रूप में कार्य कर चुके डॉ. सुभाष सी. कश्यप के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारत के सबसे प्रमुख संवैधानिक विशेषज्ञों में से एक थे, जिनका संसदीय और संवैधानिक विमर्श में योगदान हमारे समाज को समृद्ध बनाने वाला रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रति उनका लेखन और उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय थी। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति।

*************

पीके/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2269143) आगंतुक पटल : 442
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam