प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने गुजरात के सूरत में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 10:16PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के सूरत में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं, जिसमें उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा पहलों, आर्थिक मजबूती, प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और गुजरात के लोगों के अटूट समर्पण के माध्यम से भारत की मजबूत प्रगति को रेखांकित किया।

एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में प्रधानमंत्री ने जानकारी साझा करते हुए कहा:

"सूरत के विकास कार्यक्रम में गुजरात की प्रगति को लेकर मेरे परिवारजनों के जोश और उत्साह ने नई ऊर्जा से भर दिया।"

"गुजरात देश का पहला राज्य है, जिसने 21वीं सदी की शुरुआत में ही क्लाइमेट चेंज का अलग डिपार्टमेंट बनाया। देश का पहला सोलर पार्क बनाकर भी इसने यह प्रेरणा दी कि कैसे इकोनॉमी और इकोलॉजी को साथ लेकर भारत प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।"

"दुनिया की मौजूदा चुनौतियों के बीच भारत हर संकट का मजबूती से मुकाबला कर रहा है। हमारे देश में कभी मेगावाट से आगे सोचा ही नहीं जाता था और आज गीगावाट की चर्चा हो रही है, जिसमें गुजरात की अहम भूमिका है।"

"आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक आज वही लोग उड़ा रहे हैं, जो चाहते हैं कि भारत हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर रहे। ऐसे लोगों को Maritime-Industrial Hub के रूप में विकसित हो रहे हजीरा की ताकत एक बार जरूर देखनी चाहिए।"

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2269661) आगंतुक पटल : 223
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam