प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 05 JUN 2026 10:41PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दमन में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर दिए गए अपने संबोधन की झलकियां साझा कीं, जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय प्रगति को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट की एक सीरीज में जानकारी साझा करते हुए कहा:

"दमन में मिले इस विशेष स्वागत से मैं अभिभूत हूँ। एनडीए सरकार ने दमन और दीव के विकास के लिए महत्वपूर्ण संसाधन समर्पित किए हैं। विभिन्न परियोजनाओं ने यहाँ के लोगों के जीवन स्तर में सुधार किया है।"

"मैं आज के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान स्वच्छता से जुड़े उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दमन के लोगों की सराहना करना चाहता हूँ। जब स्वच्छता को बढ़ावा मिलता है, तो इससे हेल्थकेयर से लेकर पर्यटन तक विभिन्न क्षेत्रों को गति मिलती है।

आज के कार्यक्रम की कुछ और झलकियाँ यहाँ दी गई हैं।"

"वैश्विक संकट के इस दौर में 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत खुद को संभाल भी रहा है और सबसे आगे रहने के उसके प्रयास सफल भी हो रहे हैं। देश की विकास गति को लेकर आज आए आंकड़े भी इसके गवाह हैं।"

"दादरा और नगर हवेली के साथ-साथ दमन और दीव में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। यहां की जनता-जनार्दन प्रगति के जिस सपने को देख रही है, उसे साकार करने में हमारी सरकार निरंतर जुटी हुई है।"

"नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के नतीजे इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि आयुष्मान भारत सहित हेल्थ सेक्टर की हमारी योजनाएं देशवासियों के बहुत काम आ रही हैं।"

"हमारी सरकार की कोशिश है कि देश के युवाओं को डिग्री के साथ-साथ सही दिशा भी मिले। इसलिए हर क्षेत्र में उन्हें नई अप्रोच के साथ ऐसे तैयार किया जा रहा है, ताकि लोकल टैलेंट के लिए ग्लोबल संभावनाएं भी बनें।"

************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2269665) आगंतुक पटल : 468
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Bengali , Manipuri , Gujarati , Tamil , Telugu , Malayalam