प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
06 JUN 2026 6:16PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया।
श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की अपार क्षमता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
"भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को अंडर-18 एशिया कप 2026 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त जज़्बा दिखाया। यह उपलब्धि भारत में महिला हॉकी की बढ़ती ताकत और हमारे खिलाड़ियों की अपार क्षमता को दर्शाती है। टीम को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"
***
पीके/केसी/एमके/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2269850)
आगंतुक पटल : 240