प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष अंडर 18 हॉकी टीम को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
06 JUN 2026 6:18PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष अंडर 18 हॉकी टीम के नौजवान खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी की आज सराहना की।
श्री मोदी ने कहा कि टीम ने समूचे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में यादगार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं में हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने टीम को भविष्य के उसके अभियानों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखाः
‘‘हमारे नौजवान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी!
भारतीय पुरुष अंडर 18 हॉकी टीम को पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई। टीम ने समूचे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में यादगार जीत दर्ज की। यह जीत युवाओं में हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। टीम को भविष्य के अभियानों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’
***
पीके/केसी/एसके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2269860)
आगंतुक पटल : 329