गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली के भगवान अय्यप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की


भगवान अय्यप्पा आनंद के दाता और उन पवित्र मूल्यों के साकार रूप हैं जो हमारे राष्ट्र को एकजुट करते हैं

गृह मंत्री ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित सबरीसम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया

यह नई सुविधा आध्यात्मिक ज्ञान और मंदिर की कल्याणकारी पहलों का केंद्र बनेगी 

यह केरलम के हमारे भाई-बहनों की सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूत करेगी

प्रविष्टि तिथि: 07 JUN 2026 9:41PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित भगवान अय्यप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में नवनिर्मित सबरीसम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। 

X पर किए गए पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, "नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित भगवान अय्यप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान अय्यप्पा आनंद के दाता तथा उन पवित्र मूल्यों के साकार रूप हैं जो हमारे राष्ट्र को एकजुट करते हैं। भगवान से सभी के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।"

एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा, "आज नई दिल्ली स्थित अय्यप्पा मंदिर परिसर में नवनिर्मित सबरीसम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा आध्यात्मिक ज्ञान और मंदिर की कल्याणकारी पहलों का केंद्र बनेगी तथा केरलम के हमारे भाई-बहनों की सांस्कृतिक जड़ों को और मजबूत करेगी।"

***

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2270115) आगंतुक पटल : 204
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English