MIFF banner

मीडिया पंजीकरण के लिए अंतिम सूचना: मुंबई अंतर्राष्ट्रीएय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 मीडिया मान्यता पोर्टल अंतिम समय के आवेदनों को स्वीकार करने के लिए दो दिनों के लिए फिर से खुल गया है

देश भर के पत्रकारों, मीडिया पेशेवरों और फिल्म समीक्षकों से प्राप्त बहुत अधिक अनुरोधों को देखते हुए, अतिरिक्त पंजीकरण की सुविधा के लिए 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के लिए मीडिया मान्यता पोर्टल को 10 जून से 11 जून 2026 तक सीमित अवधि के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।

यह विशेष अवधि उन मीडियाकर्मियों को अंतिम अवसर प्रदान करती है जो पहले की समय सीमा के अंतर्गत पंजीकरण से चूक गए थे, ताकि वे इस क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमाई आयोजनों में से एक के लिए अपनी मान्यता प्राप्त कर सकें। पंजीकरण के लिए 11 जून, 2026 के बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।

मुंबई के गोपालराव देशमुख मार्ग पर मौजूद राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) परिसर में 15 से 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाला एमआईएफएफ का 19वां संस्करण प्रदर्शन, चर्चाओं, मास्टरक्लास, उद्योग जगत के साथ बातचीत और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से भरपूर एक उत्साहवर्धक सप्ताह का वादा करता है।

मीडिया प्रतिनिधियों को फेस्टिवल स्क्रीनिंग, प्रेस इंटरैक्शन, विशेष मीडिया कार्यक्रमों और नेटवर्किंग के अवसरों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए पुनः खुलने की अवधि के भीतर अपना पंजीकरण पूरा करने के लिए उत्साहपूर्वक प्रोत्साहित किया जाता है।

मीडिया मान्यता पोर्टल केवल 10 और 11 जून, 2026 को खुला रहेगा। मीडिया पेशेवरों के लिए एमआईएफएफ 2026 के लिए पंजीकरण करने का यह अंतिम अवसर है।

पंजीकरण विवरण

मीडिया प्रतिनिधि https://accreditation.pib.gov.in/eventregistration/login.aspx पर जाकर या नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके मीडिया प्रतिनिधि के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं।

 

19वें एमआईएफएफ 2026 के बारे में

दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े गैर-फीचर सिनेमा को समर्पित फिल्म महोत्सव के रूप में मान्यता प्राप्त मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) लंबे समय से वृत्तचित्र, लघु कथा और एनिमेशन फिल्म निर्माण का एक जीवंत उत्सव रहा है। वर्ष 1990 में स्थापित और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित एमआईएफएफ एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित हुआ है जो दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और सिनेमा प्रेमियों को आकर्षित करता है।

एमआईएफएफ का 19वां संस्करण एक गहन और समृद्ध सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जिसमें प्रशंसित अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों की एक सुविचारित श्रृंखला के साथ-साथ उद्योग-केंद्रित पहलों की एक रोमांचक श्रृंखला शामिल है। मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) के 19वें संस्करण के प्रतियोगी अनुभाग को भारत सहित 47 देशों से 1,459 फिल्म प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। यह महोत्सव 42 से अधिक भारतीय भाषाओं और भारत के बाहर की 30 से अधिक भाषाओं में फिल्में प्रदर्शित करता है, जो इसकी वैश्विक पहुंच और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। विश्वभर के प्रख्यात फिल्म निर्माताओं की कृतियों को प्रदर्शित करने वाले इस महोत्सव में कुछ बेहतरीन वृत्तचित्र, लघु कथा फिल्में, एनिमेशन, नवोदित निर्देशकों की फिल्में और विद्यार्थी-केंद्रित फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। स्क्रीनिंग के साथ-साथ, डॉक बाज़ार का दूसरा संस्करण, ज्ञानवर्धक मास्टरक्लास और आईडीपीए द्वारा आयोजित एक ओपन फोरम महोत्सव में सिनेमाई और रचनात्मक आदान-प्रदान को और भी बढ़ावा देंगे।

एमआईएफएफ 2026 में कहानी कहने की जीवंत दुनिया में कदम रखेंजहाँ सशक्त सिनेमा, रचनात्मक प्रतिभाएँ और प्रेरणादायक आवाज़ें मिलकर वृत्तचित्र, एनिमेशन और लघु कथा फिल्मों के निर्माण का एक अविस्मरणीय उत्सव रचती हैं।

19वें एमआईएफएफ के लिए मीडिया मान्यता नीति निम्नलिखित लिंक के माध्यम से देखी जा सकती है।

***

पीके/केसी/एमकेएस/डीके


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #MIFF2026. Tag us @pibmumbai on X, and we'll help spread your passion! For journalists, bloggers, and vloggers wanting to connect with filmmakers for interviews/interactions, reach out to us at miff.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


रिलीज़ आईडी: 2270880   |   Visitor Counter: 107

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada