शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जम्मू-कश्मीर प्रतिनिधिमंडल का केरल में युवा संगम चरण VI का दौरा आईआईएम कोझिकोड द्वारा आयोजित किया गया

प्रविष्टि तिथि: 08 JUN 2026 9:00PM by PIB Delhi

जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अंतर्गत युवा संगम चरण VI के अंतर्गत केरल में पहुंचा, जिसका नेतृत्व आईआईएम जम्मू ने किया। आईआईएम कोझिकोड ने जम्मू-कश्मीर के प्रतिभागियों वाले प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी मेज़बानी की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अलग-अलग इलाकों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015RZC.jpg

केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गुरुकुल, आईआईएम कोझिकोड में प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। राज्यपाल ने प्रतिभागियों के साथ नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं विकासशील भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें भारत की विकास गाथा में सक्रिय योगदानकर्ता बनने एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ON7C.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0037WNC.jpg

 

संपर्क यात्राओं के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने केरल के प्रमुख संस्थानों एवं सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन केंद्र में, प्रतिनिधियों ने जल विरासत संग्रहालय और जलवायु परिवर्तन शिक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया, जिससे उन्हें जल संरक्षण एवं जलवायु जागरूकता की जानकारी प्राप्त हुई। प्रतिनिधियों ने बनासुर सागर बांध, कार्लाड झील, चाय संग्रहालय, शहद संग्रहालय, चेन ट्री संरक्षण स्थल और अद्यानपारा झरने का भी दौरा किया। साथ ही उन्होंने अद्यानपारा जलविद्युत संयंत्र का दौरा किया और पारिस्थितिकी, जैव विविधता तथा सतत विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004Z23Q.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0056RHX.jpeg

प्रतिनिधियों ने इरिंगल में 'सरगालय आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स विलेज' का भी दौरा किया, जहां उन्होंने कारीगरों से बातचीत की और केरल की पारंपरिक कारीगरी की करीब से जानकारी प्राप्त की। इस दौरे में उन्हें नाव की सवारी एवं स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को जानने-समझने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने कप्पड बीच पर सूर्यास्त का नज़ारा देखा। उन्होंने पोनपारा पहाड़ियों पर ट्रेकिंग की और जैव-विविधता व पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित सत्रों में शामिल हुए; साथ ही, उन्हें नदी-तटीय खेती एवं क्षेत्रीय खान-पान के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006GS1F.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007GHAL.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00873Y7.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009IQPA.jpg

प्रतिनिधिमंडल ने केरल कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन, निलंबूर टीक म्यूज़ियम और बायो-रिसोर्स नेचर पार्क का भी दौरा किया, जहां उन्होंने ने डेयरी प्रोसेसिंग, वानिकी विरासत एवं जैव-विविधता संरक्षण की जानकारी प्राप्त की; साथ ही उन्होंने रीजनल साइंस सेंटर और तारामंडल का भी दौरा किया। यह यात्रा 'युवा संगम चरण VI' के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता एवं अनुभव-आधारित ज्ञान की भावना को मज़बूत करते हुए, केरल के सांस्कृतिक, पारिस्थितिक एवं विकासात्मक परिवेश की व्यापक जानकारी प्रदान करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010KWRW.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image011Y3WK.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image012PLA4.jpeg

***

पीके/केसी/एके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2270928) आगंतुक पटल : 85
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu