सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव 11 जून को जयपुर दौरे पर

Posted On: 10 JUN 2026 6:06PM by PIB Jaipur

केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव 11 जून 2026 को जयपुर में एक दिवसीय दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव सबसे पहले प्रातः 8 बजकर 15 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद श्री वैष्णव प्रातः 9:30 बजे से 10:30 बजे तक आकाशवाणी केंद्र जयपुर जाएंगे, जहां पर केंद्रीय मंत्री, वर्चुअल माध्यम से जैसलमेर के रामगढ़ में 20 KW एफएम ट्रांसमीटर का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी भी उपस्थित रहेंगे ।
 
आकाशवाणी केंद्र जयपुर के बाद केंद्रीय मंत्री मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक चलेगा।
 
दोपहर 1 बजे श्री वैष्णव, कृषि अनुसंधान केंद्र जयपुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ही श्री वैष्णव वृक्षारोपण भी करेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।


(Release ID: 2271255) Visitor Counter : 57