महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष, विकसित भारत के लिए एक मजबूत नींव:: केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

प्रविष्टि तिथि: 08 JUN 2026 6:17PM by PIB Delhi

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में जन कल्याण को एक नई दिशा मिली है।विश्व का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना, सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान, सबसे बड़ा ग्रामीण आवास कार्यक्रम और हर घर तक नल का पानी पहुंचाने के ऐतिहासिक प्रयास ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। गरीबी में रिकॉर्ड कमी, महिलाओं का सशक्तीकरण और यह सुनिश्चित करना कि योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे, इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

***

पीके/केसी/पीकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2271970) आगंतुक पटल : 23
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English