प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण पर एक लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
14 JUN 2026 8:06PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिखा गया एक लेख साझा किया है।
यह लेख पिछले 12 वर्षों में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित करता है। इसमें उल्लेख है कि अन्नदाताओं के लिए किये गए कई प्रयासों ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव लाए हैं। कृषि क्षेत्र की इस परिवर्तनकारी यात्रा का विस्तृत वर्णन किया गया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया;
“पिछले 12 वर्षों में किसान भाई-बहनों के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। अन्नदाताओं के लिए हमारी योजनाओं से उनके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आया है। केंद्रीय मंत्री @ChouhanShivraj जी ने अपने आलेख में कृषि क्षेत्र की इस परिवर्तनकारी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया है।
******
पीके/केसी/एमएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2272769)
आगंतुक पटल : 180