प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण में एक दुखद हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री ने अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 14 JUN 2026 11:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण इलाके में हुई एक दुखद दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

"महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण में एक दुखद दुर्घटना में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi"

 

 

***

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2272820) आगंतुक पटल : 196
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri , Bengali , Assamese , Gujarati , Kannada , Malayalam