राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब के रूपनगर जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक लड़की की मौत पर स्वतः संज्ञान लिया


पंजाब के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई सहित विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 15 JUN 2026 2:49PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 10 जून, 2026 को पंजाब के रूपनगर जिले में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा एक आठ वर्षीय बच्ची को नोंचकर मार डालने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।

आयोग ने कहा कि रिपोर्ट सही है तो यह मानवाधिकार उल्लंघन का मामला है। आयोग ने इस सिलसिले में पंजाब के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा गया है।

11 जून, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय निवासियों ने पीड़िता को कुत्‍तों से बचाया उसे चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर घाव से रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया है कि पीड़िता आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की थी। उसके पिता का लगभग चार साल पहले निधन हो गया था और उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है।

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2272975) आगंतुक पटल : 164
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil