वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान कुल निर्यात (वस्तु एवं सेवाएं) 162.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 में यह 141.89 बिलियन डॉलर था,  यह 14.66 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि दर्शाता है


अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य 88.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान यह 76.59 बिलियन डॉलर था, यह 16.09 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है

अप्रैल-मई 2026-27 में गैर-पेट्रोलियम निर्यात का संचयी मूल्य 70.74 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, यह अप्रैल-मई 2025-26 के 64.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 10.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

मई 2026 में वस्तु निर्यात वृद्धि के प्रमुख कारकों में पेट्रोलियम उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान, कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रत्न एवं आभूषण शामिल हैं

पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात मई 2025 के 5.44 बिलियन डॉलर से बढ़कर मई 2026 में 8.42 बिलियन डॉलर हो गया, जो 54.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

इंजीनियरिंग वस्तुओँ के निर्यात में मई 2025 में 9.89 बिलियन डॉलर की तुलना में मई 2026 में 12.31 बिलियन डॉलर होने पर 24.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

जैविक और अकार्बनिक रसायनों के निर्यात मई 2025 में 2.41 बिलियन डॉलर से मई 2026 में 2.72 बिलियन डॉलर हो गया जो 12.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है

इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के निर्यात में मई 2025 में 4.57 बिलियन डॉलर से मई 2026 में 5.10 बिलियन डॉलर तक 11.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई

रत्न और आभूषणों के निर्यात में मई 2025 में 2.38 बिलियन डॉलर से मई 2026 में 2.53 बिलियन डॉलर तक 6.66 प्रतिशत की वृद्धि हुई

प्रविष्टि तिथि: 15 JUN 2026 4:37PM by PIB Delhi

मई 2026* के लिए भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं मिलाकर) 81.96 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2025 की तुलना में 15.83 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। मई 2026* के लिए कुल आयात (वस्तुएं और सेवाएं मिलाकर) 92.47 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। यह मई 2025 की तुलना में 19.23 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 1: मई 2026 के दौरान व्यापार*

 

 

मई 2026

(बिलियन डॉलर)

मई 2025

(बिलियन डॉलर)

व्यापार

निर्यात

45.20

38.30

आयात

73.41

60.86

सेवाएँ*

निर्यात

36.76

32.46

आयात

19.06

16.70

कुल व्यापार

(वस्तुएँ + सेवाएँ) *

निर्यात

81.96

70.76

आयात

92.47

77.55

व्यापार संतुलन

-10.51

-6.79

* नोट: आरबीआई द्वारा जारी सेवा क्षेत्र के नवीनतम आंकड़े अप्रैल 2026 के हैं। मई 2026 के आंकड़े अनुमानित हैं। (ii) अप्रैल-मई 2025-26 और अप्रैल-दिसंबर 2025 के आंकड़ों को तिमाही भुगतान संतुलन आंकड़ों का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।

चित्र 1: मई 2026 के दौरान कुल व्यापार*

अप्रैल-मई 2026-27* के दौरान भारत का कुल निर्यात 162.69 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो 14.66 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल-मई 2026-27* के दौरान कुल आयात 182.83 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 14.38 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

तालिका 2: अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान व्यापार*

 

 

अप्रैल-मई 2026-27

(बिलियन डॉलर)

अप्रैल-मई 2025-26

(बिलियन डॉलर)

व्यापार

निर्यात

88.91

76.59

आयात

145.35

126.24

सेवाएँ*

निर्यात

73.79

65.30

आयात

37.48

33.61

कुल व्यापार

(वस्तुएँ + सेवाएँ) *

निर्यात

162.69

141.89

आयात

182.83

159.85

व्यापार संतुलन

-20.13

-17.96

 

चित्र 2: अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान कुल व्यापार*

वस्तु व्यापार

  • मई 2026 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 45.20 बिलियन डॉलर था, जबकि मई 2025 में यह 38.30 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • मई 2026 के दौरान वस्तुओं का आयात 73.41 बिलियन डॉलर था, जबकि मई 2025 में यह 60.86 बिलियन डॉलर था।

चित्र 3: मई 2026 के दौरान वस्तुओँ का व्यापार

  • अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 88.91 बिलियन डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान यह 76.59 बिलियन डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान वस्तुओं का आयात 145.35 बिलियन डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान यह 126.24 डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान वस्तुओं का व्यापार घाटा 56.44 बिलियन डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान यह 49.65 बिलियन डॉलर था।

चित्र 4: अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान वस्तुओं का व्यापार

  • मई 2026 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 34.24 बिलियन डॉलर था, जबकि मई 2025 में यह 30.49 बिलियन डॉलर था।
  • गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातुएं) का आयात मई 2026 में 46.09 बिलियन डॉलर था, जबकि मई 2025 में यह 41.44 बिलियन डॉलर था।

तालिका 3: मई 2026 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों के अतिरिक्त व्यापार

 

मई 2026

(बिलियन डॉलर)

मई 2025 (बिलियन डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

36.78

32.87

गैर-पेट्रोलियम आयात

50.73

46.11

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात

34.24

30.49

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात

46.09

41.44

नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

चित्र 5: मई 2026 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों के अतिरिक्त व्यापार

  • अप्रैल-मई 2026-27 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 65.89 बिलियन डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 में यह 59.15 बिलियन डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2026-27 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातुएं) का आयात 91.97 बिलियन डॉलर था, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 में यह 81.19 बिलियन डॉलर था।

तालिका 4: अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों के अतिरिक्त व्यापार

 

अप्रैल-मई 2026-27

(बिलियन डॉलर)

अप्रैल-मई 2025-26

(बिलियन डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

70.74

64.03

गैर-पेट्रोलियम आयात

104.05

90.79

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात

65.89

59.15

गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात

91.97

81.19

नोट: रत्न एवं आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

चित्र 6: अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों के अतिरिक्त व्यापार

सेवा व्यापार

  • मई 2026* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 36.76 बिलियन डॉलर है, जबकि मई 2025 में यह 32.46 बिलियन डॉलर था।
  • मई 2026* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 19.06 बिलियन डॉलर है, जबकि मई 2025 में यह 16.70 बिलियन डॉलर था।

चित्र 7: मई 2026 के दौरान सेवाओं का व्यापार*

  • अप्रैल-मई 2026-27* के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 73.79 बिलियन डॉलर है, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 में यह 65.30 बिलियन डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2026-27* के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 37.48 बिलियन डॉलर है, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 में यह 33.61 बिलियन डॉलर था।
  • अप्रैल-मई 2026-27* के लिए सेवाओं का व्यापार अधिशेष 36.31 बिलियन डॉलर है, जबकि अप्रैल-मई 2025-26 में यह 31.69 बिलियन डॉलर था।

चित्र 8: अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान सेवाओं का व्यापार*

  • अन्य अनाज (262.73 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (54.89 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (42.51 प्रतिशत), तेल खली (24.61 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (24.48 प्रतिशत), हस्तशिल्प (हस्तनिर्मित कालीन के अतिरिक्त) (23.85 प्रतिशत), प्लास्टिक और लिनोलियम (21.82 प्रतिशत), लौह अयस्क (14.76 प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (12.71 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (11.62 प्रतिशत), रत्न और आभूषण (6.66 प्रतिशत), औषधियाँ और फार्मास्यूटिकल्स (6.13 प्रतिशत), चावल (5.38 प्रतिशत), अनाज से बने उत्पाद और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएँ (4.4 प्रतिशत), कॉफी (4.37 प्रतिशत), और सूती धागा/कपड़ा/तैयार उत्पाद, हथकरघा उत्पाद आदि (1.89 प्रतिशत) के निर्यात में मई 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • मई 2026 के दौरान पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में चांदी (-86.65 प्रतिशत), परियोजना सामग्री (-64.05 प्रतिशत), रासायनिक सामग्री और उत्पाद (-63.58 प्रतिशत), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-26.5 प्रतिशत), लोहा और इस्पात (-12.47 प्रतिशत), लुगदी और बेकार कागज (-9.93 प्रतिशत), मशीन टूल्स (-8.14 प्रतिशत), अखबारी कागज (-6.69 प्रतिशत), कपड़ा यार्न फैब्रिक, तैयार वस्तुएं (-3.68 प्रतिशत), और लकड़ी के उत्पाद (-3.65 प्रतिशत) के आयात में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
  • अप्रैल-मई 2026-27* के दौरान सेवाओं के निर्यात में अप्रैल-मई 2025-26 की तुलना में 12.99 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
  • मई 2025 की तुलना में मई 2026 में मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य सिंगापुर (68.96 प्रतिशत), दक्षिण अफ्रीका (116.21 प्रतिशत), तंजानिया गणराज्य (196.89 प्रतिशत), इटली (87.54 प्रतिशत), और श्रीलंका डीएसआर (150.29 प्रतिशत) सकारात्मक वृद्धि दर्शाते हैं ।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, अप्रैल-मई 2026-27 में अप्रैल-मई 2025-26 की तुलना में सकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य सिंगापुर (123.75 प्रतिशत), तंजानिया गणराज्य (172.22 प्रतिशत), श्रीलंका डीएसआर (183.32 प्रतिशत), दक्षिण अफ्रीका (62.24 प्रतिशत), और चीन पीआरपी (25.85 प्रतिशत) हैं।
  • मई 2025 की तुलना में मई 2026 में मूल्य परिवर्तन के संदर्भ में वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत रूस (63.46 प्रतिशत), चीन (23.4 प्रतिशत), अमेरिका (54.43 प्रतिशत), ओमान (305.66 प्रतिशत) और ब्राजील (358.83 प्रतिशत) हैं।

अप्रैल-मई 2026-27 में अप्रैल-मई 2025-26 की तुलना में मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में शीर्ष 5 आयात स्रोत रूस (40.02 प्रतिशत), चीन (22.15 प्रतिशत), ओमान (277.63 प्रतिशत), अमेरिका (19.4 प्रतिशत) और ब्राजील (180.35 प्रतिशत) हैं।

*त्वरित अनुमानों के लिए लिंक

* एक्जिम सारांश

***

पीके/केसी/जेके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2273155) आगंतुक पटल : 124
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi