मुंबई में सिनेमा की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता के जश्न के साथ 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) 2026 की शुरुआत हुई
डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन, एनिमेशन और एआई-जनरेटेड फिल्मों के लिए भारत के प्रमुख फिल्म समारोह, मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव(एमआईएफएफ) के 19वें संस्करण की शुरुआत आज मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई। भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा आयोजित एमआईएफएफ, नॉन-फीचर सिनेमा को समर्पित दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े फिल्म महोत्सव के तौर पर अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहा है।
पिछले कुछ सालों में, एमआईएफएफ फिल्म निर्माताओं, कहानीकारों और रचनात्मक पेशेवरों के लिए एक वैश्विक स्तर पर पहचाने जाने वाले मंच के रूप में विकसित हुआ है, जो दमदार और रचनात्मक सिनेमा की कहानियों के ज़रिए सार्थक बातचीत को बढ़ावा देता है। महोत्सव का 19वां संस्करण भारत और दुनिया भर के मशहूर फिल्म निर्माताओं, सिनेमा जगत के जानकारों, उभरती प्रतिभाओं और सिनेमा प्रेमियों को एक साथ लाता है, जो डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन, एनिमेशन और एआई-आधारित फिल्म निर्माण जैसी बेहतरीन कलाओं से जुड़े हैं।
महोत्सव के पहले दिन रेड कार्पेट पर खास मेहमानों, फिल्म निर्माताओं और प्रतिनिधियों का आगमन हुआ, जिसके बाद उद्घाटन समारोह की शुरूआत हुई, जिसमें फिल्म जगत और सांस्कृतिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार और मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी 19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर

19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों और आईटी मंत्री श्री आशीष शेलार, मराठी भाषा विभाग के सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी के साथ

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन, एनएफडीसी के चेयरमैन श्री जी. कृष्णकुमार और एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम के साथ 19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन समारोह के दौरान

मशहूर फिल्म निर्माता और वी. शांताराम के पुत्र श्री किरण शांताराम ने भी 19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन समारोह में शिरकत की

मशहूर फिल्म निर्माता और इफ्फी के निदेशक श्री आशुतोष गोवारिकर 19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर

मशहूर फिल्म अभिनेता श्री जयदीप अहलावत और अभिनेत्री सुश्री शीना चौहान 19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर

पीआईबी मुंबई की महानिदेशक श्रीमती स्मिता वत्स शर्मा 19वें एमआईएफएफ के भव्य उद्घाटन के दौरान रेड कार्पेट पर बातचीत करते हुए
उद्घाटन समारोह की झलकियाँ


मशहूर फिल्म अभिनेता श्री जयदीप अहलावत 19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन 19वें एमआईएफएफ के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए


***
पीके/केसी/एनएस/डीए
रिलीज़ आईडी:
2273300
| Visitor Counter:
134