प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 15 JUN 2026 11:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम श्री पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के समय राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की भारत यात्रा के दौरान हुई अपनी पिछली मुलाकात को स्नेहपूर्वक याद किया। दोनों नेताओं ने जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी तथा दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते आपसी संबंधों का स्वागत किया। उन्होंने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक कलाकारों द्वारा "वाराणसी शहर" की थीम पर आयोजित एक पेंटिंग प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने स्लोवाक स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष योग प्रदर्शन को भी देखा।

राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी को उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए, एवं भारत-स्लोवाकिया साझेदारी को निरंतर समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2273341) आगंतुक पटल : 154
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Telugu , Malayalam