पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
मध्य पूर्व-भारत से प्रस्तावित गहरे पानी में पाइपलाइन (एमईआईडीपी) से संबंधित मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण
प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2026 11:44AM by PIB Delhi
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मीडिया खबरों की एक श्रृंखला पर संज्ञान लिया है जिसमें यह कहा गया है कि भारत सरकार सक्रिय रूप से गहरे समुद्र में एक ऊर्जा पाइपलाइन का निर्माण कर रही है, जिसे मध्य पूर्व-भारत डीपवाटर पाइपलाइन (एमईआईडीपी) के तौर पर जाना जाता है। यह गुजरात को ओमान और अन्य खाड़ी देशों से जोड़ती है।
इन खबरों के मामले में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय यह स्पष्ट करना चाहता है कि इस प्रकार का कोई प्रस्ताव वर्तमान में मंत्रालय में विचाराधीन नहीं है। इस परियोजना को लेकर मंत्रालय की किसी भी स्तर पर ओमान या किसी अन्य खाड़ी देश के साथ कोई सक्रिय चर्चा या बातचीत नहीं चल रही है।
इस संबंध में सभी अटकलों को समाप्त करने के लिए यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
******
पीके/केसी/एसएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2273432)
आगंतुक पटल : 408
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Nepali
,
Assamese
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam