गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा 2026 के लिए सुरक्षा और लॉजिस्टिक संबंधी तैयारियों पर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
प्रविष्टि तिथि:
15 JUN 2026 8:58PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह सचिव ने आज छात्रों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर विशेष ध्यान देते हुए वर्ष 2026 में होने वाली नीट (यूजी) की पुनर्परीक्षा के लिए राज्य सरकारों की तैयारियों की समीक्षा की।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, डाक विभाग के सचिव, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीसीएएस के महानिदेशक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक तथा रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और परीक्षा को त्रुटिहीन तरीके से संपन्न कराएं। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से छात्रों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
**.*
पीके/केसी/एचएन/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2273519)
आगंतुक पटल : 20