राज्यसभा सचिवालय
शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 380वीं रिपोर्ट पर प्रेस विज्ञप्ति
प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2026 6:39PM by PIB Delhi
श्री दिग्विजय सिंह, संसद सदस्य, राज्य सभा की अध्यक्षता में विभाग-संबंधित शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग से संबंधित राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्(एनसीटीई) के कार्यकरण की समीक्षा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 द्वारा शिक्षकों की क्षमता-विकास पर दिए गए विशेष बल के आलोक में अध्यापक-प्रशिक्षण हेतु की गई पहलों पर आधारित 368वें प्रतिवेदन में अंतर्विष्ट सिफारिशों/समुक्तियों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी 380वां प्रतिवेदन दिनांक 16 जून, 2026 को माननीय सभापति, राज्य सभा को प्रस्तुत किया।
2. समिति द्वारा दिनांक 21 मई, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में की गई कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन पर विचार किया गया था तथा उसे स्वीकार किया गया था।
3. प्रतिवेदन निम्नलिखित लिंक पर भी उपलब्ध हैं:
https://sansad.in/rs/committees/16?departmentally-related-standing-committees
****
आरकेके
(रिलीज़ आईडी: 2273670)
आगंतुक पटल : 186
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English