भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने टीवीएस एमराल्ड लिमिटेड और टीवीएस वेणु मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट और पीजीआईएम इंडिया ट्रस्टीज के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2026 6:38PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीवीएस एमराल्ड लिमिटेड और टीवीएस वेणु मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पीजीआईएम इंडिया ट्रस्टीज प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन के तहत टीवीएस एमराल्ड लिमिटेड और टीवीएस वेणु मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पीजीआईएम इंडिया एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पीजीआईएम इंडिया ट्रस्टीज प्राइवेट लिमिटेड ('टार्गेट इनटिटीज') की जारी, अभिस्वीकृत और पेड-अप शेयर पूंजी का शत-प्रतिशत अधिग्रहण करने की परिकल्पना की गई है।
टीवीएस एमराल्ड लिमिटेड (अपनी सहायक कंपनियों सहित) भारत में रियल एस्टेट विकास व्यवसाय में लगी हुई है। टीवीएस एमराल्ड की भारत के बाहर कोई व्यावसायिक गतिविधियां नहीं हैं।
टीवीएस वेणु मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं कर रही है।
टार्गेट इनटिटीज वेल्थ मेनेजमेंट व्यवसाय में लगी हुई हैं, जिसमें (i) म्यूचुअल फंड, (ii) पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएं, (iii) वैकल्पिक निवेश फंड और (iv) निवेश सलाहकार सेवाएं शामिल हैं।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
***
पीके/केसी/एसकेजे/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2273716)
आगंतुक पटल : 83