भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने रोमसंस ग्रुप के साथ जोंगसोंग इन्वेस्टमेंट्स के प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी, विशेष अनिवार्य परिवर्तनीय वरीयता शेयर और इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण शामिल
प्रविष्टि तिथि:
16 JUN 2026 6:37PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जोंगसोंग इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड का रोमसंस ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है, जिसमें अन्य शर्तों के अलावा, विशेष अनिवार्य परिवर्तनीय वरीयता शेयर और कुछ इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण शामिल है। कंपल्सरी कन्वर्टिबल प्रिफरेंस शेयर, इक्विटी-लिंक्ड प्रेफरेंस शेयर होते हैं जो पूर्व निर्धारित समय पर या विशिष्ट लक्ष्यों को प्राप्त करने पर स्वतः इक्विटी शेयरों में परिवर्तित हो जाते हैं।
प्रस्तावित संयोजन में रोमसंस ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड का आंतरिक पुनर्गठन और जोंगसोंग इन्वेस्टमेंट्स पीटीई लिमिटेड ( अधिग्रहणकर्ता ) द्वारा उसके कुछ अनिवार्य परिवर्तनीय वरीयता शेयरों और इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण शामिल है।
अधिग्रहणकर्ता एक निवेश होल्डिंग कंपनी है जिसका भारत में निवेश या भौतिक उपस्थिति के अलावा कोई अन्य व्यावसायिक संचालन नहीं है। यह सिंगापुर स्थित निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ( टेमासेक ) की अप्रत्यक्ष तौर पर पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
टेमासेक के वैश्विक पोर्टफोलियो में परिवहन और औद्योगिक क्षेत्र; वित्तीय सेवाएं; दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी; उपभोक्ता और रियल एस्टेट; और जीवन विज्ञान और कृषि-खाद्य क्षेत्र सहित विभिन्न उद्योग शामिल है।
लक्षित कंपनी रोमसंस ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड भारत में चिकित्सा उपकरणों और व्यक्तिगत देखभाल एवं स्वच्छता उत्पादों का निर्माण और विक्रय तथा वैश्विक स्तर पर इन सामग्रियों का निर्यात करती है।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
***
पीके/केसी/एकेवी/केएस
(रिलीज़ आईडी: 2273723)
आगंतुक पटल : 61