19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बुसान: नेक्स्ट वेव शो में उभरते एशियाई सिनेमा की प्रस्तुति
चुनिंदा लघु फिल्में विविध विषयों और विशिष्ट कथा शैलियों को दर्शाती हैं
19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) प्रस्तुत करता है बुसान: नेक्स्ट वेव बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (BIFF) जो एशिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है की प्रतिनिधि लघु फिल्मों का एक विशेष प्रदर्शन।
बुसान ने एक समृद्ध फिल्म संस्कृति और जीवंत घरेलू फिल्म उद्योग के बल पर फिल्मों का शहर के रूप में अपनी मजबूत प्रतिष्ठा स्थापित की है। बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और बुसान अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव जैसे प्रसिद्ध आयोजनों का केंद्र होने के नाते, यह शहर स्क्रीनिंग, सामुदायिक कार्यक्रमों, उद्योग भागीदारी पहल और कार्यशालाओं का एक समृद्ध तंत्र प्रदान करता है जो उभरते फिल्म निर्माताओं की जरूरतें पूरी करते हैं। बुसान: नेक्स्ट वेव 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के इस खंड में पांच फिल्में प्रदर्शित की गई हैं जो उत्कृष्ट और अनूठी सिनेमाई शैलियों के माध्यम से विविध विषयों को तलाशती हैं।
फिल्म ‘ए मेन हू टेक्स पिक्चर्स ऑफ फ्लॉवर्स' फोटोग्राफर जंग म्युंग किम की कहानी है, जो 40 से अधिक वर्षों तक पूरे कोरिया में घूमकर जंगली फूलों की तस्वीरें खींचता है। गंभीर बीमारी से जूझते हुए भी, उसे अपने काम में आनंद और जीने का मकसद मिलता है। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति का मार्मिक चित्रण है, जिसका प्रकृति और फोटोग्राफी के प्रति जुनून उसके जीवन को अर्थ प्रदान करता है।

फिल्म 'डिले' एक चीनी समलैंगिक पिता की कहानी है जो अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए पेरिस जा रहा है। हालांकि, अप्रत्याशित देरी और रास्ते में आने वाले मोड़ उसकी यात्रा का रुख बदल देते हैं। इन अनुभवों के माध्यम से फिल्म पारिवारिक रिश्तों, भावनात्मक दूरी और पिता-पुत्र संबंधों की जटिलताओं को दर्शाती है।

इस प्रदर्शनी में 'नॉइज़ कैंसलेशन' फिल्म भी दिखाई गई, जो मीजू की कहानी है। मीजू कार्यस्थल पर लगी चोट के बाद मुआवज़ा पाने के लिए संघर्ष कर रही है। साथ ही, ऊपर वाले अपार्टमेंट से लगातार आ रही चीख-पुकार से वह परेशान है। जैसे-जैसे वह इस चीख-पुकार के बारे में पता करने लगती है, वह एक रहस्यमय और परेशान करने वाली स्थिति में फंस जाती है, जिसका असर उसके रोज़मर्रा के जीवन पर पड़ने लगता है।

महोत्सव में दिखाई गई अन्य दो फिल्में 'इंटरफ़ेस' और 'इट साउंड्स लॉउडर ऑन रेनी डेज' हैं। ये फिल्में समकालीन एशियाई सिनेमा की समृद्धि और विविधता को दर्शाती हैं। विशिष्ट कहानियों और नवीन सिनेमाई शैलियों के माध्यम से,बुसान नेक्स्ट वेव में पूरे क्षेत्र के उभरते फिल्म निर्माताओं के रचनात्मक नजरिये को सामने लाया गया।
* * *
पीके/केसी/जेएसल्में जोशीली आवाजों के माध्यम से गूंजती हैं। सिनेमा के प्रति अपने प्रेम को साझा करें।#MIFF2026हमें टैग करें
रिलीज़ आईडी:
2274189
| Visitor Counter:
73