रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री नागपुर में यंत्र इंडिया लिमिटेड में 10,000 टन क्षमता वाली एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न प्रेस मशीन के लिए भूमि पूजन करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2026 10:50AM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 जून, 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में अंबाझारी स्थित आयुध कारखाने में अत्याधुनिक 10,000 टन क्षमता वाली एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्रेस मशीन के लिए भूमि पूजन करेंगे। इस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, रक्षा उत्पादन सचिव श्री संजीव कुमार और रक्षा उत्पादन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा वाईआईएल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रस्तावित एक्सट्रूज़न प्रेस मशीन रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति होगी। यह रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बड़े, उच्च-क्षमता संपन्‍न और सटीक एल्युमीनियम मिश्र धातु एक्सट्रूज़न के उत्पादन की राष्ट्र की क्षमता को मजबूत करेगी। यह परियोजना महत्वपूर्ण एल्युमीनियम एक्सट्रूडेड घटकों के आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के तहत स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने में सहायक होगी।

***

पीके/केसी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2274466) आगंतुक पटल : 126
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Telugu