गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से नई दिल्ली में भारत में अमेरिकी राजदूत श्री सर्जियो गोर ने भेंट की
सुरक्षा, खासकर आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 'भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को और भी आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है
Posted On:
18 JUN 2026 3:15PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत में अमेरिकी राजदूत श्री सर्जियो गोर ने भेट की।
X पर जारी एक पोस्ट में, श्री अमित शाह ने कहा, “आज नई दिल्ली में भारत में अमेरिकी राजदूत श्री सर्जियो गोर से मुलाकात की। सुरक्षा के क्षेत्र में, खासकर आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने में, भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।”
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत 'भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि दोनों देशों के लोगों को इस द्विपक्षीय रिश्ते का लाभ मिले।”
****
RK/PR/PS
(Release ID: 2274563)
Visitor Counter : 439
Read this release in:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu
,
Malayalam