प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और


संवर्धन प्रयासों को रेखांकित किया

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2026 2:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा है कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को नए ऊर्जा के साथ संरक्षित किया जा रहा है, मनाया जा रहा है और उन्‍हें आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विरासत भी, विकास भी की दृष्टि से प्रेरित प्रयास, पुरातन वस्तुओं की वापसी से लेकर आध्यात्मिक और तीर्थयात्रा की बुनियादी अवसंरचनाओं को सुदृढ़ बनाकर लोगों को भारत की शाश्वत परंपराओं से फिर से जोड़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्ट में कहा;

‘भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा के साथ संरक्षित, मनाया और आगे बढ़ाया जा रहा है। विरासत भी, विकास भी की परिकल्पना से प्रेरित होकर, पुरातन वस्तुओं की वापसी से लेकर आध्यात्मिक और तीर्थयात्रा संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयास लोगों को भारत की शाश्वत परंपराओं से फिर से जोड़ रहे हैं।

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2274669) आगंतुक पटल : 177
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam