MIFF banner

19वां एमआईएफएफ 2026: वेव्स डॉक बाज़ार पुरस्कार समारोह के द्वितीय संस्करण की झलकियाँ

19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) में आज स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण का बहुप्रतीक्षित पुरस्कार समारोह संपन्न हुआ। गैर-फिक्शन और लघु फिल्म प्रारूपों को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित इस डॉक बाज़ार के तहत उत्कृष्ट सिनेमाई परियोजनाओं को पोस्ट-प्रोडक्शन सहायता, सिनेमाघरों में प्रदर्शन हेतु सहयोग तथा नकद अनुदान प्रदान किए गए।

प्रसाद लैब्स, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ (आईआईसीटी), रीबॉर्न इंडिया फिल्म्स तथा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा स्थापित इन पुरस्कारों का उद्देश्य देशभर के स्वतंत्र फिल्मकारों की सशक्त और प्रभावशाली कहानी कहने की कला को प्रोत्साहित करना है।

जेबी हॉल में 8 जून 2026 को आयोजित इस वर्ष के डॉक बाज़ार पुरस्कार समारोह की प्रमुख झलकियाँ प्रस्तुत हैं।

प्रसाद लैब्स पुरस्कार

प्रसाद लैब्स के महाप्रबंधक श्री. नितिन पिंगले 18 जून, 2026 को जेबी हॉल में 19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान वेव्स डॉक बाजार के दूसरे संस्करण में फिल्म निर्माता करिश्मा राव को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ऑन ए गुड नोट' के लिए प्रसाद लैब पोस्ट प्रोडक्शन अवार्ड पुरस्कार (प्रसाद लैब्स, चेन्नई में 50 घंटे तक मुफ्त 4के डीआई सेवाओं की पेशकश) प्रदान किया।

प्रसाद लैब्स के महाप्रबंधक श्री नितिन पिंगले ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान आयोजित वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण में फिल्म निर्माता इंद्रजीत मोरे को उनकी फीचर डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘इट टेक्स ए विलेज’ के लिए प्रसाद लैब्स पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रसाद लैब्स द्वारा अधिकतम 50 घंटे तक डिजिटल इंटरमीडिएट (डीआई) सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह समारोह 18 जून 2026 को जेबी हॉल में आयोजित किया गया।

आईआईसीटी पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ (आईआईसीटी) के निदेशक-शैक्षणिक श्री सतीश नारायणन ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान आयोजित वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण में फिल्म निर्माता नंदन सक्सेना और कविता बहल को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘अदियू दिल्ली’ के लिए आईआईसीटी पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार प्रदान किया।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ (आईआईसीटी) के निदेशक-शैक्षणिक श्री सतीश नारायणन ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान आयोजित वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण में फिल्म निर्माता सान्या आनंद को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘दो चार दिन’ के लिए आईआईसीटी पोस्ट-प्रोडक्शन पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के अंतर्गत 4के डिजिटल इंटरमीडिएट (डीआई) की 50 घंटे की सेवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह पुरस्कार समारोह 18 जून 2026 को जेबी हॉल में आयोजित किया गया।

रीबॉर्न इंडिया फिल्म्स वितरण पुरस्कार

रीबॉर्न इंडिया फिल्म्स के श्री राहुल अग्रवाल और श्री रोहित अग्रवाल ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान आयोजित वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण में फिल्म निर्माता करिश्मा राव को उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘ऑन अ गुड नोट’ के लिए रीबॉर्न इंडिया फिल्म्स वितरण पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के अंतर्गत फिल्म को 10 सिनेमाघर स्क्रीन पर थिएटर में प्रदर्शित करने की सुविधा तथा 7 लाख रुपये मूल्य का वितरण सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार समारोह 18 जून 2026 को जेबी हॉल में आयोजित किया गया।

एनएफडीसी नकद अनुदान पुरस्कार

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदूम ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान आयोजित वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण में फिल्म निर्माता अशोक मीणा को उनकी परियोजना ‘कुंचोक एंड हिज़ मैनी मून्स’ के लिए 1 लाख रुपये का एनएफडीसी नकद अनुदान प्रदान किया। यह पुरस्कार समारोह 18 जून 2026 को मुंबई के जेबी हॉल में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदूम ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान आयोजित वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण में फिल्म निर्माता मधुरिमा मैती को उनकी परियोजना ‘द गर्ल बिनीथ द सन’ के लिए 1 लाख रुपये का एनएफडीसी नकद अनुदान प्रदान किया। यह समारोह 18 जून 2026 को जेबी हॉल, मुंबई में आयोजित किया गया।

 

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदूम ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ 2026) के दौरान आयोजित वेव्स डॉक बाज़ार के द्वितीय संस्करण में फिल्म निर्माता अस्मिता पाल को उनकी परियोजना ‘टुक्रो टुक्रो पृथ्बी’ के लिए 1 लाख रुपये का एनएफडीसी नकद अनुदान प्रदान किया। यह समारोह 18 जून 2026 को जेबी हॉल, मुंबई में आयोजित किया गया।

 

श्री प्रकाश मगदूम (प्रबंध निदेशक, एनएफडीसी), श्री नितिन पिंगले (महाप्रबंधक, प्रसाद लैब्स), श्री सतीश नारायणन (आईआईसीटी) तथा राहुल एवं रोहित अग्रवाल (रीबॉर्न इंडिया फिल्म्स) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जे बी हॉल में 19वें एमआईएफएफ 2026 के अंतर्गत दूसरे वेव्स डॉक बाज़ार में पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माताओं के साथ फोटो खिंचवाई।

एमआईएफएफ के बारे में:

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ) एक प्रमुख मंच है जो विश्वभर की डॉक्यूमेंट्री, लघु कथा फिल्म और एनीमेशन फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ कार्यों का उत्सव मनाता है। यह महोत्सव विशेष मास्टरक्लास और कार्यशालाओं के माध्यम से संवाद और सीखने को भी बढ़ावा देता है।

* * *

पीके/केसी/केपी  /डीए


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #MIFF2026. Tag us @pibmumbai on X, and we'll help spread your passion! For journalists, bloggers, and vloggers wanting to connect with filmmakers for interviews/interactions, reach out to us at miff.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


रिलीज़ आईडी: 2274788   |   Visitor Counter: 111