संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले योग कार्यशाला का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
18 JUN 2026 6:01PM by PIB Delhi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में, संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली के योग विज्ञान विभाग के प्रो. डॉ. रमेश कुमार के मार्गदर्शन में 18 जून, 2026 को सुबह 11:30 बजे संसद भवन एनेक्सी, नई दिल्ली के मुख्य समिति कक्ष में एक योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. रमेश कुमार का परिचय कराते हुए, संसदीय कार्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने कार्यशाला का उद्घाटन किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

डॉ. रमेश कुमार ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए योग और प्राणायाम पर एक सत्र के आयोजन के दौरान समझाया कि कार्यालय के समय के दौरान योग का अभ्यास कैसे तनाव को कम करने और कार्य कुशलता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

डॉ. सत्य प्रकाश (अपर सचिव), श्री मुकेश कुमार (उप सचिव), श्री एस. एस. पात्रा (उप सचिव) और संसदीय कार्य मंत्रालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग कार्यशाला में भाग लिया।

***
पीके/केसी/एसकेएस/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2274789)
आगंतुक पटल : 455