प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के परिवार के सदस्यों के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2026 8:47PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पहाड़पुर के विद्यालय परिसर में स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मु, स्वर्गीय श्री लखन मुर्मु और स्वर्गीय श्री सिपुन मुर्मु के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत त्रासदियों के बावजूद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदर्शित साहस और दृढ़ संकल्प प्रेरणादायक है।

श्री मोदी ने कहा कि उनके व्यक्तिगत अनुभवों ने जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया तथा लोगों के जीवन को बेहतर बनाया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“पहाड़पुर के विद्यालय परिसर में स्वर्गीय श्री श्याम चरण मुर्मु, स्वर्गीय श्री लखन मुर्मु और स्वर्गीय श्री सिपुन मुर्मु के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

व्यक्तिगत त्रासदियों के बावजूद राष्ट्रपति जी द्वारा प्रदर्शित साहस और दृढ़ संकल्प अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनके व्यक्तिगत अनुभवों ने जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ किया तथा लोगों के जीवन को बेहतर बनाया।

@rashtrapatibhvn”

****

पीके/केसी/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2275939) आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam