इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण UIDAI ने मध्य प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए आधार सेवा अधोसंरचना का विस्तार किया

प्रविष्टि तिथि: 23 JUN 2026 3:12PM by PIB Bhopal

आधार सेवाओं को नागरिकों तक अधिक सुगमता एवं दक्षता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  मध्य प्रदेश में आधार सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर का निरंतर विस्तार कर रहा है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा सचांलित आधार सेवा केंद्र (ASK) वर्तमान में मध्य प्रदेश के दस जिले -  भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, विदिशा एवं भिण्ड में कार्यरत हैं। इनमें से 6 जिलों  - जबलपुर, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, विदिशा एवं भिण्ड में पिछले तीन महीनों में और 2 जिलों - ग्वालियर एवं शिवपुरी में आज दिनांक 23.06.2026 से आधार सेवा केंद शुरू किये गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आधार नामांकन, डेमोग्राफिक एवं बायोमेट्रिक अपडेट सहित विभिन्न आधार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन केंद्रों पर सेवा प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा उपलब्ध है।

मध्य प्रदेश में आधार सेवा अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 26 और जिलों में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नए आधार सेवा केंद्र स्थापित किए जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इन केंद्रों के प्रारंभ होने से नागरिकों को अपने निकट ही बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आधार सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी तथा आधार संबंधी कार्यों के लिए समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्रों के अतिरिक्त मध्य प्रदेश में लगभग सभी लोक सेवा केंद्र, राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालय जैसे नगर निगम, कलेक्टर कार्यालय, WCD परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग के ब्लॉक संसाधन केंद्र, डाकघरों, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) तथा चुनिंदा बैंक शाखाओं के माध्यम से भी आधार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण राज्य कार्यालय, भोपाल के निदेशक श्री सुमित मिश्रा ने बताया कि, वर्तमान में मध्यप्रदेश में लगभग 2800 से ज्यादा  आधार नामांकन केंद्र काम कर रहे हैं। निवासी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट के माध्यम से अपने निकटतम आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने आधार में मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण अपडेट रखें तथा आधार से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए  हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क कर सकते हैं।

आधार, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल सेवाओं तथा नागरिक-केंद्रित पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालयों में APAAR ID निर्माण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं  में आधार के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में सुरक्षित, पारदर्शी एवं सुगम्य आधार सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण प्रतिबद्ध है तथा आधार सेवा अधोसंरचना के विस्तार के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

***


(रिलीज़ आईडी: 2276990) आगंतुक पटल : 263