औषधि विभाग
azadi ka amrit mahotsav

औषधि विभाग ने चिकित्सा उपकरणों की वैश्विक निविदा जांच छूट सूची में प्रस्तावित संशोधनों पर हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित की हैं


हितधारकों द्वारा अपनी टिप्पणियां 15 जुलाई 2026 को या उससे पहले प्रस्तुत की जानी चाहिए

प्रविष्टि तिथि: 23 JUN 2026 3:34PM by PIB Delhi

औषधि विभाग ने चिकित्सा उपकरणों की वैश्विक निविदा जांच (जीटीई) छूट सूची में संशोधन के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। 11 फरवरी, 2026 को जारी एक सार्वजनिक सूचना के बाद जिसमें मौजूदा वैश्विक निविदा जांच छूट सूची पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी, विभाग को विभिन्न हितधारकों से सूची में प्रविष्टियों को जोड़ने, हटाने और/या संशोधित करने के अनुरोध प्राप्त हुए।

घरेलू निर्माताओं, आयातकों, उद्योग संघों, खरीद एजेंसियों और स्वास्थ्य संस्थानों सहित सभी संबंधित हितधारकों से अनुरोध किया गया है कि वे 15 जुलाई 2026 को या उससे पहले usmedicaldevices@pharma-dept.gov.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी टिप्पणियां और संबंधित जानकारी प्रस्तुत करें जिसकी एक प्रति so-medicaldevices@pharma-dept.gov.in पर भी भेजी जाए।

विस्तृत जानकारी के लिए कृपया https://pharma-dept.gov.in/ पर जाएं।

संशोधन प्रस्तावों की पूरी सूची देखने के लिए  कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:af2bd2ba-945f-474a-9762-795547f0a09f

****

पीके/केसी/एचएन/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2277021) आगंतुक पटल : 148
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu , Kannada