प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वैश्विक ऊर्जा भविष्य के केंद्र में वैश्विक दक्षिण को स्थापित करने के भारत के प्रयासों पर एक लेख साझा किया।

प्रविष्टि तिथि: 27 JUN 2026 1:27PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है जिसमें भारत द्वारा सुरक्षित, लचीले, उचित और टिकाऊ वैश्विक ऊर्जा भविष्य के केंद्र में वैश्विक दक्षिण को स्थापित करने के प्रयासों का वर्णन किया गया है। श्री मोदी ने टिप्पणी करते हुए कहा "उन्होंने भारत के इस विश्वास को दर्शाया है कि लचीली ऊर्जा प्रणालियाँ न केवल मजबूत घरेलू नीतियों से बल्कि मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों से भी बनती है।"

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

भारत द्वारा 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण करने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar लिखते हैं कि भारत एक सुरक्षित, लचीले, उचि‍त और टिकाऊ वैश्विक ऊर्जा भविष्य के केंद्र में वैश्विक दक्षिण को स्थापित करना चाहता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का मानना ​​है कि लचीली ऊर्जा प्रणालियाँ न केवल मजबूत घरेलू नीतियों के माध्यम से बल्कि मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से भी बनती है।

****

पीके/केसी/जेके/आरके


(रिलीज़ आईडी: 2278411) आगंतुक पटल : 356
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Assamese , English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam