संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने राजस्थान और गुजरात लाइसेंस सेवा क्षेत्र में जोधपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग  पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता जांच की

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2026 1:34PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण- ट्राई ने राजस्थान और गुजरात लाइसेंस सेवा क्षेत्र में मई 2026 में जोधपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (स्वतंत्र गुणवत्ता जांच) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस गुणवत्ता जांच का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं -टीएसपी द्वारा प्रदान की जाने वाली वॉयस और डेटा दोनों मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। गुणवत्ता जांच के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट, कॉल सेटअप सक्सेस रेट, डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट (डिवाइस से या उसपर सफलतापूर्वक ट्रांसफर या अपलोड होने वाले डेटा की मात्रा) आदि प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवा में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।

इन आंतरिक डेटा गुणवत्ता जांच को शहरों,  भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग कर लाइव डेटा और वॉयस सेशन आयोजित किए जाते हैं। इनमें उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और नवीनतम सॉफ्टवेयर सिस्टम के इस्तेमाल द्वारा वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई  ने अपने द्वारा नियुक्त एजेंसी के माध्यम से राजस्थान और गुजरात लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 4 मई 2026 को जोधपुर से अहमदाबाद रेल मार्ग पर 456.9 किलोमीटर की दूरी में गुणवत्ता जांच आयोजित किए ये परीक्षण ट्राई के जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, इस रेल सेवा मार्ग पर क्षेत्र, दिन/समय पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

 

ड्राइव टेस्ट मार्ग मानचित्र : नीचे दिए गए मानचित्र में दर्शाए गए संकेतों के अनुसार ड्राइव टेस्ट रूट का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

मूल्यांकन किए गए प्रमुख मानकः

 

  1. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2G/ 3G/ 4G/ 5G) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
  2. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी।
  3. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी(विलंबता), जिटर (अनियमित उतार-चढ़ाव या देरी), पैकेट ड्रॉप दर (नेटवर्क के माध्यम से भेजे गए डेटा पैकेट अपने गंतव्य तक पहुंचने में विफल होने पर डेटा हानि)।

 

जोधपुर से अहमदाबाद रेल मार्ग (राजस्थान और गुजरात लाइसेंस सेवा क्षेत्र) पर प्रमुख मानकों के लिए समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे प्रस्तुत है:

  1. कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल स्ट्रेंथ, कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, एयरटेल के लिए 1843/26319 , बीएसएनएल के लिए 7368/23625 , रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए 685/26136 और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 5150/25817 थी । कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है
  2. कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/130 , बीएसएनएल-भारत संचार निगम लिमिटेड के लिए 15/122 ,रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के लिए 0/130 औरवोडाफोन आइडिया लिमिटेड के लिए 4/126 थी । कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।

 

  1. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :

 

  1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5G/4G) की औसत डाउनलोड गति 48.53 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 7.95 एमबीपीएस ,रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 89.61 एमबीपीएस औरवोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G/2G) की 12.71 एमबीपीएस रही । डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।
  2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5G/4G) की औसत अपलोड गति 11.69 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4G/3G/2G) की 3.76 एमबीपीएस ,रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5G/4G) की 9.06 एमबीपीएस औरवोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G/4G/2G) की 8.81 एमबीपीएस रही । अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में प्रस्तुत है ।

 

मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है

 

स्वतंत्र परीक्षण के दौरान ड्राइव टेस्ट मार्ग और कवर किए गए क्षेत्र (भौगोलिक दायरे) का विवरण निम्नानुसार है:

रेलवे- जोधपुर से भगत की कोठी होते हुए अहमदाबाद, लूनी जंक्शन, डूंडारा, समदड़ी जंक्शन, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धानेरा, भीलडी जंक्शन, पाटन और महेसाणा जंक्शन आदि से होकर गुजरती है।

 

इस स्वतत्र परीक्षण जांच के रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई कर सकें। परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, जयपुर स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय को ईमेल आईडी adv.jaipur@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है। जयपुर स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से 0141-2701919 पर भी संपर्क किया जा सकता है

 

अनुलग्नक

a) कवरेज गैपवॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में ड्राइव टेस्ट रूट के लिए न्यूनतम निर्दिष्ट सिग्नल शक्ति से कम कवरेज वितरण पाया गया, जो नीचे प्रस्तुत है:

 

 

मानक

एयरटेल

बीएसएनएल

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड

ड्राइव टेस्ट रूट पर एकत्र किए गए नमूनों की कुल संख्या

26319

23625

26136

25817

कम सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या

1843

7368

685

5150

सीमित सेवा वाले नमूनों की संख्या (कोई कवरेज नहीं)

11

1271

0

10

नोट: 5G और 4G के लिए -110 dBm, 3G के लिए -90 dBm और 2G के लिए -85 dBm से कम सिग्नल की तीव्रता को खराब माना गया है।

नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है

b) कॉल ड्रॉप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/ 4G/ 3G/ 2G) में कॉल ड्रॉप होने का दूरसंचार सेवा प्रदाता-वार विवरण नीचे प्रस्तुत है:

मानक

एयरटेल

बीएसएनएल

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड

स्थापित सफल कॉलों की संख्या

130

122

130

126

ड्रॉप कॉलों की संख्या

0

15

0

4

 

कॉल ड्रॉप के स्थान

नोट: कॉल ड्रॉप होने की लोकेशन लाल रंग में दिखाई गई है, जिस पर क्लिक करके मानचित्र पर सटीक लोकेशन (अक्षांश और देशांतर) जाना जा सकता है।

ग) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में, घोषित विशिष्ट डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट के मुकाबले औसत डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट का दूरसंचार सेवा प्रदाता-वार विवरण नीचे प्रस्तुत है:

 

(i) डाउनलोड थ्रूपुट

मानक

मापा गया

एयरटेल

(5G तक)

बीएसएनएल

(3जी तक)

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5G तक)

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G तक)

टीएसपी द्वारा घोषित विशिष्ट डाउनलोड थ्रूपुट

(मेगाबिट्स/सेकंड)

11.42

5.00

15.00

15.00

स्वतंत्र परीक्षण के दौरान मापी गई औसत डाउनलोड थ्रूपुट

(मेगाबिट्स/सेकंड)

48.53

7.95

89.61

12.71

 

नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है

(ii) अपलोड थ्रूपुट

मानक

मापा गया

एयरटेल

(5G तक)

बीएसएनएल

(3जी तक)

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5G तक)

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5G तक)

टीएसपी द्वारा घोषित विशिष्ट अपलोड थ्रूपुट

(मेगाबिट्स/सेकंड)

6.46

3.00

7.00

8.00

स्वतंत्र परीक्षण के दौरान मापा गया औसत अपलोड थ्रूपुट

(मेगाबिट्स/सेकंड)

11.69

3.76

9.06

8.81

 

 

नोट: यह आरेख केवल डायनेमिक ड्राइव टेस्ट के परिणामों पर आधारित है।

 

****

पीके/केसी/एकेवी/केएस


(रिलीज़ आईडी: 2278985) आगंतुक पटल : 109
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu , Tamil