शिक्षा मंत्रालय
एक ब्रह्मांड। एक वैश्विक प्रयास। एक नई शुरुआत। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर बना CERN की प्रतिष्ठित CMS Collaboration का Full Member
अब दुनिया के सबसे बड़े Particle Physics प्रयोग Large Hadron Collider के माध्यम से ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्यों को सुलझाने वाले वैश्विक वैज्ञानिक अभियान का बनेगा हिस्सा
प्रविष्टि तिथि:
01 JUL 2026 4:23PM by PIB Jaipur
भारत की वैश्विक विज्ञान एवं अनुसंधान में बढ़ती भागीदारी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर अब CERN, Geneva (Switzerland) की प्रतिष्ठित CMS (Compact Muon Solenoid) Collaboration का Full Member बन गया है।
CERN दुनिया की सबसे बड़ी Particle Physics Laboratory है, जहाँ Large Hadron Collider (LHC) स्थापित है। यह दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली Particle Accelerator है, जिसके माध्यम से वैज्ञानिक ब्रह्मांड की उत्पत्ति, पदार्थ की मूल संरचना तथा प्रकृति के मौलिक नियमों को समझने का प्रयास करते हैं।
इस प्रतिष्ठित सदस्यता के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर अब दुनिया के चुनिंदा विश्वविद्यालयों और अग्रणी शोध संस्थानों के उस अंतरराष्ट्रीय समूह का हिस्सा बन गया है, जो मानवता के सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रश्नों के उत्तर खोजने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। इनमें प्रमुख प्रश्न हैं—ब्रह्मांड किससे बना है? इसकी शुरुआत कैसे हुई? तथा पदार्थ के सबसे छोटे और मूलभूत कण कौन-से हैं?
CMS (Compact Muon Solenoid), CERN के Large Hadron Collider का एक प्रमुख वैज्ञानिक प्रयोग है। वर्ष 2012 में इसी प्रयोग के माध्यम से वैज्ञानिकों ने Higgs boson की ऐतिहासिक खोज की थी, जिसे लोकप्रिय रूप से "God Particle" भी कहा जाता है। इसे 21वीं सदी की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियों में से एक माना जाता है।
अब Full Member बनने के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के वैज्ञानिक CMS Collaboration के दीर्घकालिक वैज्ञानिक कार्यक्रमों में सीधे भाग लेंगे। संस्थान के शोधकर्ता Particle Physics के अत्याधुनिक अनुसंधान, नई पीढ़ी की Detector Technologies के विकास तथा Large Hadron Collider में होने वाली Particle Collisions से प्राप्त विशाल डेटा के विश्लेषण के लिए Artificial Intelligence (AI) और Machine Learning (ML) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करेंगे।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में इस CMS Programme का नेतृत्व संस्थान के संकाय सदस्य Dr. Lata Panwar एवं Dr. Jitendra Kumar करेंगे। दोनों वैज्ञानिक CERN की विश्वप्रसिद्ध ATLAS, ALICE और CMS Collaborations के साथ शोध कार्य कर चुके हैं तथा Experimental Particle Physics के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान को वर्ष 2025 में Breakthrough Prize in Fundamental Physics से भी सम्मानित किया गया था। यह प्रतिष्ठित सम्मान CERN के Large Hadron Collider Collaborations से जुड़े वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया था।
इस अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक Prof. Avinash Kumar Agarwal ने कहा,"CERN की CMS Collaboration का Full Member बनना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह हमारे संस्थान की विश्वस्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे हमारे शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थियों को दुनिया के अग्रणी वैज्ञानिकों के साथ मिलकर कार्य करने तथा भविष्य की महत्वपूर्ण वैज्ञानिक खोजों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। यह उपलब्धि वैश्विक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका को भी और मजबूत बनाती है।"
Dr. Jitendra Kumar एवं Dr. Lata Panwar ने इस उपलब्धि के लिए Prof. Avinash Kumar Agarwal के दूरदर्शी नेतृत्व एवं निरंतर सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और संस्थान में Frontier Research को मिले प्रोत्साहन के कारण ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर को CMS Collaboration की सदस्यता प्राप्त हो सकी।
CERN केवल Particle Physics के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि तकनीकी नवाचारों के लिए भी विश्वभर में जाना जाता है। World Wide Web (WWW) का विकास भी CERN में ही हुआ था। यह इस बात का महत्वपूर्ण उदाहरण है कि मूलभूत वैज्ञानिक अनुसंधान किस प्रकार ऐसी तकनीकों को जन्म देता है जो पूरी दुनिया और मानव जीवन को बदल देती हैं।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर ने वैश्विक Frontier Science के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। अब संस्थान विश्वभर के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर ब्रह्मांड के सबसे गहरे रहस्यों को समझने तथा विज्ञान और मानवता के भविष्य को नई दिशा देने वाली खोजों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

000000
(रिलीज़ आईडी: 2279881)
आगंतुक पटल : 70